{"_id":"6108552b8ebc3e84351c0478","slug":"portal-launched-for-allotment-of-houses-to-government-employees-bureau-news-pkl4222410174","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : सरकारी कर्मचारियों को मकान आवंटन के लिए पोर्टल लांच, ऑनलाइन आवेदन के बाद ग्रेड व वरिष्ठता अनुसार मिलेगा आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : सरकारी कर्मचारियों को मकान आवंटन के लिए पोर्टल लांच, ऑनलाइन आवेदन के बाद ग्रेड व वरिष्ठता अनुसार मिलेगा आवास
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को सरकारी आवास आवंटित करने की प्रक्रिया को और पारदर्शी बना दिया है। नई व्यवस्था के अनुसार आवास आवंटन के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने http://awas.haryanapwd.gov.in पोर्टल लांच किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को बिना किसी सिफारिश के उनकी वरिष्ठता के आधार पर सरकारी आवास मिलना चाहिए। आवंटन प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता होना बेहद आवश्यक है। ऐसी व्यवस्था बनाई गई है जिससे कर्मचारियों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद नियत समय के अंदर ग्रेड एवं वरिष्ठता अनुसार आवास आवंटित होंगे।
पोर्टल पर आवंटन के लिए उपलब्ध सरकारी मकानों का रिकॉर्ड उपलब्ध होगा जिसके आधार पर कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के बाद आपत्तियां आदि लेने की प्रक्रिया पूरी कर निर्धारित अवधि में कर्मचारियों को मकान दे दिए जाएंगे। पोर्टल के लांच होने से आवंटन की बेहतर ट्रैकिंग हो सकेगी। मकान आवंटन, मकान बदलने आदि की सभी औपचारिकताएं ऑनलाइन होंगी। पोर्टल पर रिक्त आवासों की उपलब्धता निरंतर अपडेट की जाएगी। ऑनलाइन आवेदनों की वरिष्ठता सूची भी पोर्टल पर उपलब्ध होगी। बैठक में बताया गया कि पंचकूला व चंडीगढ़ में विभिन्न प्रकार के 1306 मकान हैं। पंचकूला में 69 ट्रांजिट फ्लैट भी हैं।