{"_id":"697296b907e3d0d279066135","slug":"political-turmoil-intensifies-as-mayors-post-becomes-unreserved-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-21562-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महापौर पद अनारक्षित होते ही सियासी घमासान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महापौर पद अनारक्षित होते ही सियासी घमासान तेज
विज्ञापन
आरक्षण समिति के फैसले के बाद पंचकूला में कुर्सी के लिए दंगल, दावेदार मैदान में
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम के महापौर पद की सीट जनरल कैटेगरी के लिए घोषित होते ही वीरवार को राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई। शहरी स्थानीय निकाय की बैठक में महापौर पद के आरक्षण को लेकर गठित समिति द्वारा ड्राॅ निकाले जाने के बाद अब सभी राजनीतिक दल और नेता अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। पार्टी के भीतर और सड़कों पर दावेदारों की हलचल शुरू हो चुकी है। महापौर की कुर्सी के लिए सियासी दंगल अब पहले से कहीं ज्यादा रोचक होने वाला है।
भाजपा में टिकट को लेकर घमासान, गोयल की वापसी पर नजरें
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल को महापौर पद के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हालांकि पार्टी के भीतर टिकट को लेकर अंदरखाने खींचतान भी चल रही है। रंजीता मेहता और शाम लाल बंसल भी इस सीट पर अपना दावा जता रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व एक बार फिर गोयल पर भरोसा जताता है या किसी नए चेहरे को मौका देता है।
कांग्रेस में मंथन, कई दावेदारों के नाम चर्चा में
कांग्रेस खेमे में भी हलचल कम नहीं है। पूर्व नगर परिषद प्रधान रविंद्र रावल, मनवीर गिल, सुधा भारद्वाज और डॉ. राम प्रसाद महापौर पद के कड़े दावेदार माने जा रहे हैं। पार्टी के भीतर यह चर्चा जोरों पर है कि इस बार ऐसे चेहरे को मैदान में उतारा जाए, जो शहर के विकास और जनसमस्याओं पर तेज निर्णय लेने की क्षमता रखता हो। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से अब तक किसी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।
विज्ञापन
आप और जजपा भी तैयार, नए नेतृत्व की चुनौती
आम आदमी पार्टी की ओर से जिला प्रधान राजीव मनोचा, अंबाला लोकसभा अध्यक्ष सुरेंद्र राठी और जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष अनिल पंगोत्रा ने भी महापौर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। वहीं जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) भी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग को चुनावी मैदान में उतार सकती है। महापौर पद के अनारक्षित होते ही पंचकूला की सियासत में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुकाबला और भी दिलचस्प होने के आसार हैं।