{"_id":"60d8dbbe8ebc3ee2225b51b4","slug":"political-rhetoricagainst-abhay-choutala-panchkula-news-pkl4181721104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम हुड्डा के खिलाफ बयानबाजी से भड़के कांग्रेसी विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम हुड्डा के खिलाफ बयानबाजी से भड़के कांग्रेसी विधायक
विज्ञापन
चंडीगढ़। रोहतक में इनेलो नेता अभय चौटाला के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडडा को लेकर दिए गए बयान के बाद कांग्रेस विधायकों ने एकजुट होकर अभय चौटाला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेसी विधायकों ने सवाल खड़े किए हैं। रविवार को विधानसभा के पूर्व स्पीकर एवं विधायक डॉ. रघुवीर कादयान, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, आफताब अहमद, राव दान सिंह एवं कांग्रेस विधायक दल के चीफ व्हिप भारत भूषण बतरा ने संयुक्त बयान में अभय सिंह चौटाला से अपने सवालों का जवाब मांगा है।
सभी विधायकाें ने कहा है कि 10 साल के भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासन में ओम प्रकाश चौटाला व उनके परिवार पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। हालांकि चौटाला सरकार के खिलाफ कई तरह के भ्रष्टाचार के मामलों के आरोप थे। लिहाजा अभय चौटाला यह बताएं संजीव कुमार आईएएस कौन थे और उन्हें हरियाणा में डायरेक्टर प्राइमरी एजुकेशन किसने लगाया था और कब लगाया था।
संजीव कुमार ने 5-6-2003 को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की और उन्होंने जेबीटी सेलेक्शन की दो लिस्ट पेश की। चौटाला बताएं कि इनमें से कौन सी पहली लिस्ट असली थी और कौन सी दूसरी लिस्ट नकली थी। जिसके आधार पर शिक्षा विभाग ने 3206 को चयन पत्र जारी किया। विधायकों ने कहा है कि अभय सिंह चौटाला बताएं कि हरियाणा में उस समय किसकी सरकार थी और उस समय शिक्षा मंत्री कौन थे। आईएएस रजनी शेखरी सिब्बल ने जुलाई 2000 से पहले जो असली लिस्ट को अलमारी के अंदर सील करके रखा था। वह लिस्ट कैसे बदली, किसने बदली और दूसरी सिलेक्शन लिस्ट उस अलमारी में कैसे पहुंची। उस समय हरियाणा में किसकी सरकार थी।
विज्ञापन
यह कहा अभय चौटाला ने
अभय चौटाला ने रोहतक में दिए बयान में कहा है कि पूर्व सीएम हुडडा ने षड्यंत्र के तहत ओम प्रकाश चौटाल को जेल भिजवाया। अब हुडडा को खुद जेल जाने का डर सता रहा है। अभय ने कहा कि हुडडा भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं।