फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Political parties under pressure from being declared the face of AAP

विधानसभा चुनाव: आप का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित होने से दबाव में सियासी दल, पढ़ें- किसने क्या दी प्रतिक्रिया

Wed, 19 Jan 2022 01:36 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 19 Jan 2022 01:36 AM IST
सार

भाजपा नेता जीवन गुप्ता ने कहा कि भगवंत मान जैसे नशेड़ी को पंजाब का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाना केजरीवाल की पंजाब के प्रति गहरी साजिश है।

विज्ञापन
Political parties under pressure from being declared the face of AAP
भगवंत मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आप के सीएम चेहरे के रूप में भगवंत मान के नाम का एलान होने के बाद पंजाब के सियासी दलों पर अब दबाव बढ़ गया है। कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कहा है कि हमारी हाईकमान सयानी है, वह जो भी करेगी, पंजाब के हित में ही होगा। वहीं शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि भगवंत मान अरविंद केजरीवाल की मजबूरी हो गए थे।

विज्ञापन


अभी तक पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू बार-बार आप से यह पूछते रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में बरात लेकर घूम रहे हैं लेकिन दूल्हा नहीं है। इसके बाद मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस केे मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। सिद्धू ने कहा है कि चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरे के लिए जो भी फैसला होगा, वह दिल्ली से हाईकमान के द्वारा ही लिया जाएगा।

विज्ञापन


इस मामले में वह जो भी करेंगी पंजाब के हित में ही होगा। नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्रकारों से सवाल जवाब में कहा कि अब आप को बारात का दूल्हा मिल गया। शादी होगी या नहीं यह तो पंजाब के लोग ही तय करेंगे। दिल्ली अभी दूर है लेकिन मैं भगवंत मान को बधाई देता हूं। सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लोगों पर उनका भरोसा है कि वह पंजाब और पंजाब मॉडल को वोट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि आप ने भगवंत मान के रूप में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुनकर समझौता कर लिया है, क्योंकि पंजाब में कोई भी पार्टी की अगुवाई करने के लिए तैयार नही था। सुखबीर ने कहा कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल कभी भगवंत मान को पंजाब में पार्टी का चेहरा नहीं बनाना चाहते थे।

 

उन्होंने कहा वह मान के सामने यह बात कह रहे हैं कि और जोर देकर कह रहे हैं कि पार्टी एक सक्षम उम्मीदवार की तलाश में है। यह भी सच है कि आप ने कई संभावित उम्मीदवारों की घोषणा की लेकिन उनमें से प्रत्येक ने पार्टी की अगुवाई से इंकार कर दिया। यही कारण है कि एक सर्वेक्षण के बाद यह जिम्मेदारी भगवंत मान पर थोपी गई है।
 

नशेड़ी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनना, पंजाब के लिए खतरा: भाजपा
पंजाब भाजपा के प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल द्वारा भगवंत मान को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किए जाने पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि जिस भगवंत मान ने शराब पीकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की हो, उसे पंजाब के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जा रहा है। पंजाब की राजनीति में इससे बड़ी दुखद बात और क्या हो सकती है।


गुप्ता ने कहा कि भगवंत मान एक भोग के कार्यक्रम के दौरान शराब पीकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हुजूरी में पहुंचकर बेअदबी की थी। इतना ही नहीं कई बार वह संसद में भी शराब पीकर जाने पर वहां पर तैनात मार्शलों ने इन्हें पकड़ा।

 

भगवंत मान की शराब पीने की आदत के चलते कोई भी पार्टी उन्हें अपनाना नहीं चाहती। जीवन गुप्ता ने कहा कि भगवंत मान जैसे नशेड़ी को पंजाब का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाना केजरीवाल की पंजाब के प्रति गहरी साजिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed