फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Policeman who went to arrest was beaten up

Panchkula News: गिरफ्तारी के लिए गए पुलिसकर्मी को पीटा

Wed, 30 Apr 2025 01:23 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 30 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Policeman who went to arrest was beaten up
पंचकूला। रायपुररानी थाना क्षेत्र के गांव मौली में अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में सोमवार देर रात वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गए डिटेक्टिव स्टाफ के एक पुलिसकर्मी के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। एएसआई लखमीर सिंह पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ में ड्राइवर है। वह सरकारी गाड़ी में टीम के साथ गांव मौली पहुंचे थे। रेड के दौरान उनकी गाड़ी गलती से अलग रास्ते पर चली गई, तभी लगभग 15-20 अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। एक व्यक्ति ने गाड़ी के फ्रंट शीशे पर हाथ से वार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। लखमीर सिंह के विरोध करने पर उन लोगों ने उनकी सिविल जैकेट भी फाड़ दी। घटना के दौरान सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाते हुए उनके साथ मारपीट की गई। लखमीर सिंह ने इस संबंध में थाना रायपुररानी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed