फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police will videograph the raids on Majithia

मजीठिया पर छापों की वीडियोग्राफी करेगी पुलिस

Fri, 24 Dec 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Police will videograph the raids on Majithia
चंडीगढ़। ड्रग्स मामले में अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद पंजाब पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापे मार रही है। इस बीच राज्य पुलिस ने फैसला किया है कि मजीठिया के संभावित ठिकानों पर छापे के दौरान वीडियोग्राफी भी की जाएगी। इसके लिए छापा मारने वाली प्रत्येक टीम में एक कैमरामैन भी शामिल रहेगा।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिस विभाग को इस संबंधी राज्य सरकार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं ताकि मजीठिया के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने में किसी तरह की कोताही न हो। दूसरी ओर, यह भी माना जा रहा है कि विपक्ष द्वारा मजीठिया पर केस के मामले को बदलाखोरी की राजनीति बताते हुए कहा जा रहा है कि सरकार के पास मजीठिया के खिलाफ कोई भी पुख्ता सबूत नहीं है और आगामी विधानसभा चुनाव में सियासी फायदे के लिए अकाली दल को बदनाम करने की साजिश रची गई है।
विज्ञापन

वहीं, मजीठिया के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने की कोशिश कर रही राज्य सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से वे दस्तावेज साझा करने को कहा है, जो हाल में अकाली नेताओं पर छापों के दौरान हासिल हुए हैं। ईडी द्वारा रिकॉर्ड पर लिए गए दस्तावेजों की जांच भी एसआईटी में शामिल अधिकारियों को सौंपी गई है, जो यह ढूंढने का प्रयास करेंगे कि ईडी द्वारा जब्त दस्तावेजों में ड्रग के लिए किसी लेन-देन का रिकॉर्ड तो सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed