फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police registered a case under POCSO Act on objectionable behavior of football coach

फुटबॉल कोच के आपत्तिजनक व्यवहार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

Wed, 08 Sep 2021 01:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Police registered a case under POCSO Act on objectionable behavior of football coach
कालका। टूर के दौरान फुटबॉल कोच द्वारा एक खिलाड़ी के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने की कोशिश करने की शिकायत मिलने पर कालका पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की है। कालका एसएचओ के अनुसार मामला शाहबाद से जुड़ा है, इस कारण केस शाहबाद ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया कि उसका 12 साल का बेटा एक फुटबॉल कोच के साथ शाहबाद टूर्नामेंट खेलने गया था। 4-5 सितंबर की मध्य रात्रि 2 बजे फुटबॉल कोच उसके बेटे के पास आया। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने बच्चे के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। इसके बाद बच्चा वहां से वापस आ गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने बच्चे को धमकी देकर कहा कि इसकी खुंदक खेल के दौरान निकालूंगा। कालका एसएचओ अजीत सिंह ने बताया कि मामला शाहबाद का है इसलिए पोक्सो एक्ट के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर केस शाहबाद ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed