{"_id":"620573a8e53b88214d0b065d","slug":"police-recruitment-two-accused-who-gave-physical-test-instead-of-the-other-arrested-one-sent-to-jail-the-other-got-bail-pkl-office-news-pkl4417023183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती: दूसरे की जगह फिजिकल टेस्ट देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक जेल भेजा दूसरे को जमानत मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती: दूसरे की जगह फिजिकल टेस्ट देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक जेल भेजा दूसरे को जमानत मिली
विज्ञापन
पंचकूला। एसआईटी की टीम ने असल उम्मीदवार की जगह फिजिकल टेस्ट देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गौरव और मोनू के रूप में हुई है। दोनों आरोपी हिसार के रहने वाले हैं। जिला अदालत में दोनों आरोपियों को पेश किया गया। अदालत ने आरोपी गौरव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि मोनू को जिला अदालत ने जमानत पर छोड़ दिया। एसआईटी ने बताया कि दोनों आरोपी 20 दिसंबर 2021 को ताऊ देवी लाल स्टेडियम में असली उम्मीदवार की जगह फिजिकल टेस्ट देने आए थे। इन उम्मीदवारों के फिंगर प्रिंट नहीं मिले थे। पूछताछ के आधार पर इनकी गिरफ्तारी की गई है।
आरोपी गौरव हिसार के रहने वाले उम्मीदवार विनोद की जगह दौड़ लगाने के लिए आया था। वहीं मोनू ने दूसरे की जगह दौड़ लगाई है। पुलिस उम्मीदवार की तलाश लगातार कर रही है। पंचकूला एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। अभी तक एसआईटी ने 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की तरफ से अन्य आरोपियों की तलाश में हरियाणा के विभिन्न जिलों में दबिश दी जा रही है। जल्द ही इसमें संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसआईटी की तरफ से प्रदेश में हुई अन्य भर्तियों की जांच भी की जा रही है।
फिंगर प्रिंट नहीं मिलने के मामले में पुलिस संबंधित अभ्यर्थियों को बुलाकार पूछताछ कर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस की तरफ से जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पंचकूला एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि एसआईटी सर्च अभियान चलाकर समन देने के बाद पेश नहीं हुए आरोपियों को पकड़ेगी। इसके लिए टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।