{"_id":"6a08d5c562b06357b9005f30","slug":"police-combing-operation-in-kharak-mangoli-panchkula-news-c-87-1-pan1011-136519-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खड़क मंगोली में पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खड़क मंगोली में पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन
विज्ञापन
डॉग स्क्वॉड के साथ संदिग्ध ठिकानों पर छापे, नशा तस्करों पर रखी विशेष नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। कानून-व्यवस्था मजबूत करने और नशे के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए पुलिस ने शनिवार को खड़क मंगोली क्षेत्र में व्यापक कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। सेक्टर-1 चौकी पुलिस ने सब इंस्पेक्टर राममेहर के नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड के साथ इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गलियों, दुकानों, खाली प्लॉटों, झाड़ियों, खुले स्थानों और अन्य संदिग्ध ठिकानों की गहन जांच की। साथ ही क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान और सत्यापन भी किया गया।
पुलिस ने नशे से जुड़े संभावित ठिकानों पर विशेष फोकस करते हुए उन स्थानों की जांच की, जहां नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री या सेवन होने की आशंका थी। कई जगहों पर पुलिस ने विशेष निगरानी भी रखी।
विज्ञापन
इस दौरान स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि आसपास नशा तस्करी या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी हो तो पंचकूला पुलिस की ड्रग इन्फो हेल्पलाइन 7087081100 और 7087081048 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।