फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police checked 1296 vehicles at night on 39 points

39 नाके लगाकर पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन अभियान

Mon, 23 Nov 2020 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Police checked 1296 vehicles at night on 39 points
पंचकूला। जिला पुलिस ने नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान जिले में 39 जगह नाके लगाकर 1296 वाहनों की जांच की। शनिवार देर रात से शुरू हुआ अभियान रविवार सुबह तक चला। अभियान के दौरान सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त की। पुलिस द्वारा होटल, धर्मशाला, सराय, ढाबों और अन्य ठहरने वाले स्थानों के अलावा एटीएम भी चेक किए। इस दौरान नाकों से गुजरने वाले वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से जांच की गई। जिला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि डोमिनेशन के दौरान 39 स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों की गहनता से जांच की गई। महिला पुलिस भी नाकेबंदी अभियान में शामिल रही। नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

42 वाहनों का किया चालान
पुलिस ने नाइट डोमिनेशन के दौरान कुल 1296 वाहनों को चेक किया। इसमें 315 टू व्हीलर, 559 फोर व्हीलर, 213 एलसीवी और 209 एचसीवी शामिल थे। इसमें 42 वाहनों का चालान, एक व्हीकल को इंपाउंड किया। तीन आरोपियों पर अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया। नाइट डोमिनेशन के दौरान ड्रंकन ड्राइविंग के तीन नाके लगाकर दो चालान किए गए। पुलिस ने एक आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार करके अवैध देसी शराब बरामद की। चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने पर 1440 रुपये सहित गिरफ्तार किया गया। पंचकूला पुलिस ने नाइट डोमिनेशन के दौरान मास्क न पहनने वालों पर भी कार्रवाई की। जिस दौरान 28 लोगों पर बिना मास्क के जुर्माना लगाया गया है। पंचकूला पुलिस अभी तक 14903 लोगों पर मास्क ना पहनने पर जुर्माना कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed