फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police captain engaged in forming a new team, major changes at headquarters level

नई टीम बनाने में जुटे पुलिस कप्तान, मुख्यालय स्तर पर बड़ा बदलाव

Fri, 03 Sep 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Police captain engaged in forming a new team, major changes at headquarters level
चंडीगढ़। हरियाणा के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल नई टीम बनाने में जुट गए हैं। वीरवार को पुलिस विभाग में हुए 16 आईपीएस के तबादलों में इसकी झलक साफ दिख रही है। तबादला एवं नियुक्ति आदेश में मुख्यालय स्तर पर बड़े बदलाव किए गए हैं। डीजीपी की दौड़ में शामिल रहे डीजी रैंक के अफसरों शत्रुजीत कपूर को विजिलेंस, मोहम्मद अकील को जेल, देशराज को कमाडेंट जनरल होमगार्ड व सिविल डिफेंस का जिम्मा सौंपा गया है। फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त व सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ओपी सिंह को एडीजीपी अपराध मुख्यालय व एससीआरबी निदेशक का जिम्मा मिला है।
विज्ञापन

अब तक विजिलेंस का जिम्मा पीके अग्रवाल केपास था। मोहम्मद अकील डीजीपी क्राइम मुख्यलाय की जिम्मेदार देख रहे थे। शत्रुजीत के पास अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन के साथ डीजी जेल का अतिरिक्त कार्यभार था। देशराज भोंडसी पुलिस कांप्लेक्स के महानिदेशक का कामकाज देख रहे थे। ताजा ओदश में पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह पद आईपीएस केके सिंधु की सेवानिवृत्ति के कारण खाली हुआ है।
विज्ञापन

वाई पूरण कुमार को मधुबन भेजा
निवर्तमान डीजीपी मनोज यादव को एक विवाद में हाईकोर्ट व अनुसूचित जाति आयोग तक पहुंचाने वाले अंबाला के आईजी वाई. पूरण कुमार को हरियाणा आर्म्ड पुलिस मधुबन का आईजी लगाया गया है। पूरण कुमार के साथ मनोज का विवाद खासा चर्चा में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आईपीएस को ये मिला जिम्मा
- एम. रवि किरण आईजीपी, साउथ रेंज रेवाड़ी
- विकास अरोड़ा फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त
- हरदीप सिंह दून हरियाणा मानवाधिकार आयोग, चंडीगढ़ में जांच निदेशक
- गौरव को एएसपी, असंध, सिद्धांत जैन को एएसपी, महेंद्रगढ़, अमित को एएसपी, इंद्री, हेमेंद्र कुमार मीणा को एएसपी, महम, कुलदीप सिंह को एएसपी, नरवाना, मेधा भूषण को एएसपी, सांपला, हिमाद्री कौशिक को एएसपी, बादली लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed