फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pod car service will start from Chandigarh Old Airport to New Airport Terminal

हरियाणा सरकार की पहल: चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक शुरू होगी पॉड कार सेवा, 231 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Wed, 14 Sep 2022 05:36 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 14 Sep 2022 05:36 PM IST
सार

पॉड कार को चालू करने के लिए बाउंड्री वॉल सहित केवल 6 एकड़ भूमि की आवश्कता है। एचएमआरटीसी डीपीआर तैयार करने के बाद यूटी प्रशासन, भारतीय वायु सेना और चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीएचआईएएल) को सौंपेगा। हालांकि, यूटी प्रशासन पहले से ही चंडीगढ़ से न्यू एयरपोर्ट टर्मिनल तक सड़क संपर्क प्रदान करने की प्रक्रिया में है।

विज्ञापन
Pod car service will start from Chandigarh Old Airport to New Airport Terminal
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा सरकार की पहल पर अब चंडीगढ़ के ओल्ड एयरपोर्ट टर्मिनल को न्यू एयरपोर्ट टर्मिनल से जोड़ने की कवायद के तहत पॉड कार सिस्टम शुरू किया जाएगा। इस परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए हरियाणा की कंपनी हरियाणा मेट्रो रेल ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचएमआरटीसी) अगले तीन महीनों में पॉड कनेक्टिविटी की डीपीआर तैयार करेगी।

विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन इस प्रस्ताव पर सहमत हो गया है और हरियाणा इसके कार्यान्वयन के लिए काम करेगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 231 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इसके शुरू होने से यात्रियों को समय की बचत होने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन


इस संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन, सीएचआईएएल और हरियाणा सरकार के उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि एचएमआरटीसी द्वारा पुराने एयरपोर्ट टर्मिनल और चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए एयरपोर्ट टर्मिनल के बीच कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए एक प्रारंभिक अध्ययन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पॉड कार को चालू करने के लिए बाउंड्री वॉल सहित केवल 6 एकड़ भूमि की आवश्कता है। एचएमआरटीसी डीपीआर तैयार करने के बाद यूटी प्रशासन, भारतीय वायु सेना और चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीएचआईएएल) को सौंपेगा। हालांकि, यूटी प्रशासन पहले से ही चंडीगढ़ से न्यू एयरपोर्ट टर्मिनल तक सड़क संपर्क प्रदान करने की प्रक्रिया में है।

77 पॉड कार को संचालित करने की तैयारी
इस योजना के तहत यात्रियों के साथ-साथ माल के परिवहन के लिए शुरू में 77 पॉड्स को सेवा में रखने की योजना है। इस परिवहन व्यवस्था के तहत पॉड्स को बीच में जबरदस्ती नहीं रोका जा सकता है। इस प्रकार यह किसी भी सुरक्षा चिंता का समाधान भी करता है। इस पॉड कार परिवहन व्यवस्था में यात्रा समय केवल 8 से 10 मिनट की होगी।

गौरतलब है कि सीएचआईएएल एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी हैं, जोकि पंजाब और हरियाणा सरकार के सहयोग से गठित की गई। यह कंपनी यूटी चंडीगढ़ और पंजाब के मोहाली व हरियाणा के पंचकूला शहरों में सेवाएं देगी। चंडीगढ़ स्थित एयरपोर्ट 6 घरेलू उड़ानों व 18 घरेलू गंतव्यों से जुड़ा हुआ है। एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को भी जोड़ा जा चुका है। एक पॉड कार में 6 लोगों के बैठने का स्थान होगा।

समय व दूरी की होगी बचत
चंडीगढ़ से पुराना एयरपोर्ट टर्मिनल 8-12 किलोमीटर की दूरी है, जबकि नया एयरपोर्ट टर्मिनल 15-18 किलोमीटर की दूरी पर है। पंचकूला से पुराना एयरपोर्ट टर्मिनल 8-10 किलोमीटर की दूरी है, जबकि नया एयरपोर्ट टर्मिनल 20-25 किलोमीटर की दूरी पर है।

अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल से वर्तमान कनेक्टिविटी ऐसी है कि हिमाचल प्रदेश और पंचकूला की ओर से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाले यात्रियों को नए टर्मिनल तक पहुंचने के लिए काफी लंबी दूरी तय करनी होगी।

पीआरटी द्वारा पुराने टर्मिनल को अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल तक पहुंचने में मात्र 8-10 मिनट का समय लगेगा। पीआरटी सिस्टम के बेहतर और कुशल उपयोग के लिए मल्टी लेवल कार पार्किंग और कार्गो टर्मिनल को भी कनेक्टिविटी दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed