फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   PM lied in Parliament about Corona period: Nirupam

कोरोना काल बारे प्रधानमंत्री ने संसद में झूठ बोला : निरुपम

Thu, 10 Feb 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
PM lied in Parliament about Corona period: Nirupam
चंडीगढ़। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय निरुपम ने कोरोना काल के समय देश में बने हालात को लेकर संसद में झूठ बोलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निंदा की है। पार्टी प्रवक्ता और एआईसीसी मीडिया इंचार्ज पवन खेड़ा के साथ चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय निरुपम ने रोष जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 फरवरी को संसद में अपने भाषण के दौरान एक बार फिर से कोरोना काल के दौरान सरकारी कुप्रबंधन के चलते बुरे हालात का सामना करने वाले करोड़ों श्रमिकों के घावों को पर नमक छिड़का है। इस दौरान कई श्रमिकों की नौकरी चली गई थी, ना रहने को घर था, ना खाने को पैसे थे। उनके पास घर वापसी के बगैर कोई चारा नहीं था। जो साधन मिला वह उस पर घर के लिए निकल पड़ा। प्रवासी मजदूरों के पलायन का दृश्य 1947 में देश के बंटवारे की तरह ही भयानक था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार और भाजपा की सरकारों ने उन मजदूरों का साथ छोड़ दिया तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन मजदूरों की घर वापसी के लिए ट्रेन टिकट का प्रबंध किया। प्रधानमंत्री हम पर आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस प्रवासी मजदूरों को घर वापसी के लिए उकसा रही थी। बावजूद इसके कि उन्हें पूरे हालात के लिए देश से माफी मांगना चाहिए थी। चुनाव के वक्त हर कोई दावे करता है लेकिन वास्तविकता नतीजे बताते हैं। मजदूरों के पलायन के वक्त राज्य सरकारों की जिम्मेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र ने राज्यों के पास साधन ही नहीं छोड़े थे कि वह कुछ कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed