फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Plot to take minors to Delhi and push them into the sex trade foiled.

Panchkula News: नाबालिगों को दिल्ली ले जाकर देह व्यापार में धकेलने की साजिश नाकाम

Wed, 01 Jul 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Plot to take minors to Delhi and push them into the sex trade foiled.
नौकरी, घूमाने और पैसों का लालच देकर ले गई थी महिला, हिमाचल से पकड़ा गया दूसरा आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को नौकरी, घूमाने और पैसों का लालच देकर दिल्ली ले जाने की कथित साजिश का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की योजना दोनों लड़कियों को बहला-फुसलाकर देह व्यापार में धकेलने की थी। अदालत में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि 26 जून को परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पड़ोस में रहने वाली एक युवती दोनों नाबालिगों को घूमाने और पैसे दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तत्काल तलाश अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर उनके बयान दर्ज किए और मेडिकल परीक्षण कराया। पूछताछ के आधार पर पहले महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके खुलासे के बाद दूसरे आरोपी को हिमाचल प्रदेश से दबोच लिया गया। वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दोनों लड़कियों को पहले एक होटल में ठहराकर बाद में चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के रास्ते दिल्ली ले जाने की तैयारी में थे। पुलिस का दावा है कि वहां उन्हें देह व्यापार में धकेलने की साजिश रची गई थी, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया।

मानव तस्करी गिरोह से जुड़े तार खंगाल रही पुलिस
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि मामले के पीछे कोई संगठित मानव तस्करी गिरोह सक्रिय तो नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि नाबालिगों को नौकरी, मॉडलिंग या अधिक कमाई का लालच देने वाले लोगों से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed