फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Please visit Goddess Maa, mask and two yards required

करें देवी मां के दर्शन, मास्क और दो गज की दूरी जरूरी

Tue, 13 Apr 2021 01:55 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Please visit Goddess Maa, mask and two yards required
चैत्र नवरात्र की पूर्व संध्या पर सजाया गया माता मनसा देवी मंदिर। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने माता मनसा देवी मंदिर में होने वाले नवरात्र मेले की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 13 से 21 अप्रैल तक होने वाले आयोजन के लिए कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। जिला उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक मुकुल कुमार ने बताया कि कोरोना को देखकर इस बार भीड़भाड़ वाली जगह जैसे लंगर, सांस्कृतिक संध्या, मनोरंजन की गतिविधियों का आयोजन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर की धर्मशालाएं भी बंद रहेंगी। उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि जितना संभव हो सके ऑनलाइन ही माता के दर्शन करें। श्राइन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं के लिए फेसबुक पेज जय माता मनसा देवी और यू-ट्यूब पर माता के लाइव दर्शन की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त ने कहा कि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठाएं और घर से ही माता के दर्शन करें। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की है कि वे बाहर से प्रसाद न लाएं। बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं के लिए रियायती दामों पर प्रसाद की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम पंचकूला द्वारा प्रतिदिन मंदिर परिसर को सैनिटाइज और फॉगिंग किया जाएगा। इसके अलावा मेले के दिनों में जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा स्थापित सूचना केंद्र के माध्यम से समय-समय पर श्रद्धालुओं को कोरोना से बचाव के बारे मेें जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

ई-टोकन से कर सकेंगे माता के दर्शन
श्रद्धालु ई-टोकन के माध्यम से ही माता के दर्शन कर सकेंगे। मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस द्वारा 20 नाके लगाए गए हैं। पुलिस द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने फेस मास्क पहन रखा हो और कम से कम दो गज की दूरी बना रखी हो। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर मंदिर परिसर में जगह-जगह पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें श्रद्धालु अपना कोविड टेस्ट करवाने के साथ-साथ कोविड वैक्सीनेशन भी करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे में लिफ्ट से 100 श्रद्धालु करेंगे दर्शन
श्री माता मनसा देवी मंदिर पंचकूला में 15 मिनट में 180 के हिसाब से श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे, जबकि काली माता मंदिर कालका में 15 मिनट में 120 श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। जो श्रद्धालु माता मनसा देवी मंदिर में लिफ्ट एंट्री के माध्यम से प्रेफरेंशियल दर्शन करने के इच्छुक हैं वे 50 रुपये प्रति श्रद्धालु बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। श्रद्धालु एक साथ अधिकतम 10 व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन करवाया सकता है। हालांकि फिलहाल एक घंटे में लिफ्ट द्वार के माध्यम से 100 श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed