{"_id":"60b699048ebc3e34fe05e107","slug":"players-will-get-10-lakh-rupees-for-olympics-in-haryana-panchkula-news-pkl4152703189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक के लिए हरियाणा के खिलाड़ियों को और मिलेंगे दस लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक के लिए हरियाणा के खिलाड़ियों को और मिलेंगे दस लाख रुपये
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ओलंपिक खेलने के लिए जाने वाले खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये और देगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से खेल विभाग को आदेश दिए जा चुके हैं। ओलंपिक की तैयारियों के लिए सरकार खिलाड़ियों के खातों में पहले ही 5 लाख रुपये अलग से जमा कर चुकी है।
वहीं, दुबई में आयोजित हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप से पदक जीतकर लौटे भारतीय टीम के हरियाणवी खिलाड़ियों का प्रदेश सरकार ने भव्य स्वागत करवाया। ओएसडी (विशेष प्रचार सेल) गजेंद्र फोगाट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर फूलमालाओं व बुके भेंट कर खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने मौके पर ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बधाई संदेश व आशीर्वाद खिलाड़ियों को प्रेषित किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खिलाड़ियों की जीत को ऐतिहासिक बताया है।
एयरपोर्ट पर ये रहे मौजूद
एयरपोर्ट पर भारतीय दल के हरियाणवी खिलाड़ी पूजा वोहरा, संजीत सिंगरोहा, अमित पंघाल, अनुपमा कुंडू, साक्षी ढांढा, मोनिका रुड़की, विकास कृष्ण, जैस्मिन लंबोरिया व स्वीटी उपस्थित रहे।