फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Play stations will be built in parks, swings worth two crores will be installed

Panchkula News: पार्कों में बनेगा प्ले स्टेशन, दो करोड़ के लगेंगे झूले

Thu, 30 Jan 2025 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Play stations will be built in parks, swings worth two crores will be installed
मोरनी में बना हट। संवाद
पंचकूला। नगर निगम पंचकूला बागवानी समिति की बैठक महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर बागवानी में काम वाली मशीनरी खरीदने के निर्देश दिए गए। महापौर ने शहर में बागवानी विभाग की भूमिका को अहम बताकर कहा कि इस शाखा के कर्मचारियों का कार्य सबसे तत्परता से होना जरूरी है। इनके कार्य से ही शहर सुंदर दिखता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि पांच ट्रैक्टर ट्राली, एक शक्तिमान मशीन, 10 ब्रश कटर, तीन चेन साह मशीन नई खरीदी जाए।
विज्ञापन

साथ ही 200 सेट डस्टबिन लोहे और प्लास्टिक के 100 लीटर के खरीदे जाएं। अधिकारियों ने महापौर को बताया कि शहर के पार्कों में प्ले स्टेशन बनाने के लिए दो करोड़ रुपये की लागत से झूले मंगवाए गए हैं। इनको लगाने का कार्य अगले सप्ताह शुरू हो जाएगा। पहला प्ले स्टेशन बनने के बाद इसका शुभारंभ करवाया जाएगा और उसके बाद शहर के अन्य पार्कों में भी यह प्ले स्टेशन बनाया जाएगा। महापौर ने 35 लाख रुपये की लागत से नई हाइड्रा मशीन खरीदने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पार्क में 50 सेट जिम लगवाने के निर्देश दिए। बैठक में 500 बेंच और 50 सेट छोटे झूले खरीदने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

वाटर स्प्रिंकल मशीन बढ़ाएगी शान
बैठक में वाटर स्प्रिंकल मशीन खरीदने के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने महापौर को बताया कि इस मशीन से पेड़-पौधों को आसानी से पानी दिया जा सकता है। महामारी के समय किसी दवाई के छिड़काव में भी वाटर स्प्रिंकल ट्रक का अच्छा उपयोग हो सकता है। इस पर लगभग 40 लाख रुपये की लागत आएगी, इसे भी खरीदने का निर्णय स्वीकृत कर दिया गया। महापौर ने सभी वार्डों में दो माली और एक बेलदार लगाने के निर्देश दिए। हरियाणा रोजगार कौशल निगम से 10 चपरासी, दो सुपरवाइजर और आठ माली मंगवाने का भी निर्देश दिया। बागवानी एवं उद्यान समिति की बैठक में पार्षद हरिंदर मलिक, रितु गोयल एवं गौतम प्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed