फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Plan: No waiting in repair of buses.. Bus service center made of 50 crores, building completed in industrial area-2, Chief Minister will inaugurate the center by the end of August

योजना : बसों की मरम्मत में वेटिंग नहीं.. 50 करोड़ से बना बस सर्विस सेंटर, औद्योगिक क्षेत्र-2 में बनकर तैयार हुई बिल्डिंग, अगस्त माह के अंत तक मुख्यमंत्री करेंगे सेंटर का उद्घाटन

Mon, 02 Aug 2021 01:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Plan: No waiting in repair of buses.. Bus service center made of 50 crores, building completed in industrial area-2, Chief Minister will inaugurate the center by the end of August
पंचकूला। शहर के परिवहन विभाग के अंतर्गत चलने वाली बसों की मेंटेनेंस में अब वेटिंग नहीं होगी। इसके लिए बस सर्विस सेंटर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में बनकर तैयार हो गया है। बस सर्विस सेंटर तैयार होने क बाद शहर के सेक्टर-5 बस स्टैंड से अंतरराज्यीय बसों का संचालन भी बढ़ जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 स्थित बस सर्विस सेंटर की बिल्डिंग का निर्माण 50 करोड़ की लागत से बनाया गया है। अगस्त महीने के अंत तक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर इस सेंटर का उद्घाटन कर सकते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के लिए चलने वाली बसों का संचालन पंचकूला से कम है। अब बस सर्विस सेंटर बनने के बाद पंचकूला से 300 बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। बस सर्विस के लिए पहले हरियाणा रोडवेज को दस दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अभी तक लोकल और लांग रूट की बसों को बनने में चंडीगढ़ स्थित वर्कशॉप में अधिक समय लगता था। पंचकूला में यह सेंटर बनने के बाद बसों की सर्विस में लंबा इंतजार नहीं करना होगा। यह एक दिन के अंदर हो जाएगा। वहीं लगातार यात्रियों की डिमांड को देखकर यहां से इंटर इस्टेट बस सर्विस भी बढ़ाई जाएगी। पंजाब के जालंधर, अमृतसर सहित हरियाणा के सभी जिलों के लिए बसों का संचालन बढ़ जाएगा। परिवहन विभाग की ओर से इसकी तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है।
विज्ञापन

पंचकूला बस स्टैंड के जीएम डॉ. विनेश कुमार ने बताया कि अभी पंचकूला से 53 लांग रूट और 40 लोकल रूट पर बसों का संचालन किया जा रहा है। लोकल और लांग रूट की बस कनेक्टिविटी बढ़ा दी जाएगी। बसों की संख्या बढ़ने बाद लोगों को राहत मिलेगी। वहीं इस सेंटर के अंदर ट्रांसपोर्ट विभाग के दफ्तर भी शिफ्ट किए जाएंगे जिससे कि लोगों केे अधिक चक्कर नहीं लगाना पड़े। एक ही जगह पर लोगों के रजिस्ट्रेशन और डीएल बनने के काम भी हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला में बस सर्विस सेंटर का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसका उद्घाटन अगस्त के अंत तक हो सकता है। इससे पंचकूला से जाने जाने वाले लोगों को अंतरराज्यीय बसें आसानी से मिलेंगी। लोगों की परेशानी भी कम हो जाएगी। - डॉ. विनेश कुमार, जीएम, पंचकूला बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed