{"_id":"6206b9537861fd586943e7b9","slug":"pinjore-kalka-road-in-disrepair-congressmen-started-hunger-strike-pkl-office-news-pkl441790047","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंजौर-कालका रोड खस्ताहाल, कांग्रेसियों ने शुरू की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंजौर-कालका रोड खस्ताहाल, कांग्रेसियों ने शुरू की भूख हड़ताल
विज्ञापन
धरना देते कांग्रेसी।
- फोटो : PKL OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका। पिंजौर-कालका रोड की जर्जर हालत को लेकर कांग्रेसियों सहित स्थानीय लोगों ने एसडीएम कार्यालय कालका के बाहर प्रदर्शन करते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान एसडीएम रूचि सिंह बेदी, निशा ईओ नगर परिषद कालका, एक्सईएन नगर परिषद सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सोमवार तक गड्ढों को भरवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को वे अंतिम अवसर दे रही हैं। यदि अधिकारी सही काम नहीं करेंगे तो उन पर कार्रवाई होगी। जेई, पीडब्ल्यूडी, राजकुमार ने आश्वासन दिया कि सोमवार तक वे पिंजौर, कालका के बाजारों से गुजरती रोड के गड्ढे भरवा देंगे।
24 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल के पहले दिन एडवोकेट नवदीप शर्मा उर्फ नब्बी सहित रेखा शर्मा, भौमिक चंदेल, अजय सिंगला, संतोष टगरा, सुनील सोनकर बैठे। एडवोकेट नवदीप शर्मा उर्फ नब्बी, अजय सिंगला सहित अन्य ने बताया कि पिंजौर, कालका रोड की जर्जर हालात है। रोड पर सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। बीते दिनों पीडब्ल्यूडी ने गड्ढे भरवाने का काम शुरू किया परंतु वह बंद है। सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही हैं और मिट्टी से भरे गड्ढों में से अब धूल उड़ रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। पहले भी अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि रोड के गड्ढे भर दिए जाएंगे परंतु गड्ढे भरने का काम बीच में ही अधूरा छोड़ दिया।
सड़कें ठीक न होने तक करेंगे संघर्ष
कांग्रेसियों और लोगों ने कहा कि जब तक गड्ढों को तारकोल से भरकर सड़क की पूरी मरम्मत नहीं की जाती तब तक वे 24 घंटे की क्रमिक हड़ताल करेंगे। उन्होंने बताया कि वे परवाणु, कालका बार्डर से लेकर मल्लाह मोड़ पिंजौर तक की सड़क गड्ढा मुक्त न होने तक संघर्ष करते रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद हरभजन सिंह, आरसी शर्मा, हर्ष कुमार, नरेश मान, सुरेंद्र चौहान, अरूण कुमार, रमेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोट्स...
पिंजौर-कालका रोड जर्जर हो चुकी है। कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को डायरेक्शन भी दी गई हैं। अब जेई को पैचवर्क का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा इस रोड का टेंडर हुआ है। कारपेटिंग का शेड्यूल बनाकर रोड को सही करवाया जाएगा। -रूचि सिंह बेदी, एसडीएम, कालका