फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bharti Arora will Lead SIT for Inquiry to Expose Fraud Travel Agents in Haryana

फैसलाः हरियाणा में बड़े पैमाने पर हो रही है कबूतरबाजी, भारती अरोड़ा बनी एसआईटी की हेड

Wed, 03 Jun 2020 12:49 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 03 Jun 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Bharti Arora will Lead SIT for Inquiry to Expose Fraud Travel Agents in Haryana
अनिल विज, गृह मंत्री
हरियाणा में कबूतरबाजी का धंधा बड़े पैमाने पर फैल गया है। लगातार विदेश से भारत भेजे जा रहे लोगों की जांच पड़ताल के बाद यह खुलासा हुआ है। संभावना है कि अन्य देशों में भी कई लोग कबूतरबाजों के चंगुल में आकर फंस गए हों, जिसके चलते सरकार को एसआईटी का गठन करना पड़ा है।
विज्ञापन


कबूतरबाजी की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए करनाल रेंज की आईजीपी भारती अरोड़ा की अध्यक्षता में सात सदस्यीय विशेष जांच समिति (एसआईटी) का गठन किया गया है। यह समिति राज्य में अब तक के विदेशों में भेजने के नाम पर की गई धोखाधड़ी एवं कबूतरबाजी की घटनाओं के मामलों की जांच करेगी।
विज्ञापन


गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि इस समिति में छह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। इनमें आईपीएस नाजनीन भसीन, राहुल शर्मा, हिमांशु गर्ग, लोकेंद्र सिंह, शशांक कुमार तथा मोहित हांडा शामिल किए गए हैं। यह समिति राज्य में धोखाधड़ी से विदेश में भेजने वाले तथा मानव तस्करी से भी जुड़े एवं अन्य कबूतरबाजी जैसे सभी प्रकार के मामलों की जांच तथा कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज ने कहा कि कबूतरबाजी के तहत अमेरिका ने 135 लोगों को भारत में भेजा हैं, जिनमें से 75 लोग हरियाणा के निवासी हैं। इससे पहले 19 मई को भी अमेरिका द्वारा 73 लोगों को डिपोर्ट किया गया था, जिसके कारण हमने 73 एफआईआर दर्ज की हैं और इनकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के मामले अन्य देशों से भी हो सकते हैं। इससे पहले भी यदि कोई इस प्रकार की धोखाधड़ी का शिकार हुआ है तो वह समिति से संपर्क कर सकता हैं।


पीड़ितों की दास्तान अमानवीय है, जिन्हें नाजायज तरीके से अमेरिका भेजने के लिए जंगल तथा समुद्र के रास्तों का प्रयोग किया गया। इतना ही नही इन लोगों को विदेशों में भेजने के लिए ट्रक, कैंटर में लटका कर ले जाया जाता रहा तथा भूखे प्यासे रखते हुए अनेक प्रकार की यातनाएं भी देने की बातें सामने आ रही है। ऐसे लोगों को अमेरिका पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें अब भारत में वापस भेजा गया है।
- अनिल विज, गृह मंत्री, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed