फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Per capita income in the state decreased due to wrong policies of coalition government: Selja

गठबंधन सरकार की गलत नीतियों से घटी प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय : सैलजा

Mon, 20 Sep 2021 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Per capita income in the state decreased due to wrong policies of coalition government: Selja
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय घटी है। प्रति व्यक्ति आय घटने का खुलासा आरबीआई की भारतीय अर्थव्यवस्था पर जारी रिपोर्ट में हुआ है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी बढ़ने के मामले में बार-बार झूठ बोलने वाली प्रदेश सरकार अब आरबीआई की रिपोर्ट को गलत साबित करने के लिए किस झूठ का सहारा लेगी।
विज्ञापन

जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि रिपोर्ट के मुताबिक 15 राज्यों की जीडीपी वित्त वर्ष 2019-20 के मुकाबले 2020-21 में कम हो गई है। इनमें से 9 राज्य ऐसे हैं, जिनमें यह पिछले दो वर्ष के स्तर तक फिसल गई है। इन 9 राज्यों में हरियाणा भी शामिल है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि साल 2018-19 के मुकाबले वर्ष 2020-21 में हरियाणा में प्रति व्यक्ति जीडीपी 0.53 फीसदी गिरी है। यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत नहीं है। इसके लिए भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

सैलजा ने कहा कि प्रदेश के लोगों की आमदनी कम होने व प्रति व्यक्ति जीडीपी में गिरावट के बारे में आरबीआई की रिपोर्ट से साफ हो गया है कि सीएमआईई के आंकड़े भी पूरी तरह से सच हो रहे हैं। जिनमें हरियाणा की औसत बेरोजगारी दर के लगातार बढ़ने का खुलासा होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed