फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People upset due to noise pollution, memorandum submitted to DC

ध्वनि प्रदूषण से लोग परेशान, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Thu, 23 Sep 2021 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
People upset due to noise pollution, memorandum submitted to DC
पंचकूला। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला प्रशासन को ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी पंचकूला प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। मामले को लेकर हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (हौवा) सेक्टर-10 का एक प्रतिनिधिमंडल चेयरमैन भारत हितैषी के नेतृत्व में उपायुक्त विनय प्रताप सिंह से मिला और उन्हें इस समस्या से अवगत करवाया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सेक्टरों में फल-सब्जी, कबाड़ी, रिपेयर वालों की ओर से लाउडस्पीकर लगाकर शोरगुल किया जा रहा है। इससे बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा प्रभावित हो रही है और साथ ही वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारियों के लिए परेशानी खड़ी हो रही है। भारत हितैषी संस्थापक एनसी स्वामी, प्रधान बीएम कौशिक, महासचिव एनके खोसला, एसपी विज, मुख्य मार्गदर्शक एसके शर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट की ओर से ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद विक्रेता लाउड स्पीकर लगाकर सुबह 6 से रात 9 बजे तक हर आधे घंटे बाद गलियों में घूमकर ध्वनि प्रदूषण नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

भारत हितैषी ने बताया कि स्ट्रीट वेंडरों के लाउडस्पीकरों के शोरगुल से बुजुर्ग बेहद परेशान हैं। वरिष्ठ उपप्रधान अमित गुप्ता, सुभाष शर्मा और सुभाष भारद्वाज ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से मांग की है कि जिला और निगम प्रशासन को सख्त निर्देश जारी किए जाएं कि स्ट्रीट वेंडर्स को गलियों में सामान बेचने के लिए सेक्टर वाइज लाइसेंस प्रदान करें और इनको बकायदा विशेष पहचान पत्र जारी किया जाए। भारत हितैषी, उपप्रधान कुसुम कुमार अरोड़ा, बृजलाल जैन, मुकेश गोयल, सुनील गुप्ता, जीडी बत्रा, सचिव आरके शर्मा, वित्तसचिव प्रेम लाल गुप्ता एवं प्रेस सचिव जीसी कौशिक ने विधानसभा स्पीकर से स्ट्रीट वेंडर्स की ओर से लाउडस्पीकर के ध्वनि प्रदूषण को तुरंत रोकने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed