{"_id":"628e8c3e6c88b678374a6d6e","slug":"people-of-punjab-will-be-able-to-go-to-delhi-airport-by-sitting-in-volvo-buses-panchkula-news-pkl451734666","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉल्वो बसों में बैठकर पंजाब के लोग जा सकेंगे दिल्ली एयरपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉल्वो बसों में बैठकर पंजाब के लोग जा सकेंगे दिल्ली एयरपोर्ट
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब रोडवेज की बसें अब जल्द ही दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक जाएंगी। इसके लिए सभी डिपो को अपनी वॉल्वो बसें तैयार करने के सरकार की ओर से निर्देश दे दिए गए हैं। बसें तकनीकी तौर पर पूरी तरह से दुरुस्त हों इसके लिए अधिकारियों को हिदायत दी गई है।
पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने हाल ही में कहा था कि दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पंजाब सरकार की बस सेवा जल्द ही शुरू हो जाएगी। इस संबंध में दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच बातचीत के बाद परिवहन विभागों के सचिव स्तर की बैठक में इस मामले पर विचार किया गया। इसके बाद दोनों राज्यों में जल्द बस सेवा शुरू करने पर सहमति बनी थी। दिल्ली परिवहन विभाग ने नवंबर 2018 में पंजाब की सरकारी बसों के हवाई अड्डे तक जाने पर रोक लगा दी थी। दिल्ली परिवहन विभाग ने पंजाब के प्राइवेट बस ऑपरेटरों को तो दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक बसें चलाने की अनुमति दे दी लेकिन सरकारी बसों पर रोक लगा दी थी। पंजाब रोडवेज में पनबस की 10 और पीआरटीसी की 6 वॉल्वो बसें दिल्ली एयरपोर्ट के लिए चलाई जाती थीं जो अब सिर्फ नई दिल्ली बस स्टैंड तक ही जाती हैं। वहीं इंडो कैनेडियन की 27 बसें सीधे एयरपोर्ट जा रही हैं। अब दोनों राज्यों में सहमति बनने के बाद सरकार ने वॉल्वो बसें चलाने की तैयारी शुरू कर दी हैं।
टूरिस्ट परमिट पर चल रहीं बादल परिवार की बसें
दिल्ली सरकार द्वारा पंजाब की सरकारी बसों को दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने पर रोक लगाए जाने से पंजाब सरकार को तो राजस्व का नुकसान हुआ लेकिन बादल परिवार की बसें बिना रोक-टोक पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट तक आ-जा रही हैं। खास बात यह है कि बादल परिवार की ये बसें टूरिस्ट परमिट पर चल रहीं हैं, जबकि इसके लिए नियमानुसार स्टेट कैरियर की जरूरत होती है। 1993 के नियम के मुताबिक टूरिस्ट परमिट पर सिर्फ टूरिस्ट सर्किट पर ही यात्रियों को बैठाया जा सकता है, जबकि इंडो कैनेडियन बसें इस परमिट को स्टेट कैरिज परमिट के रूप में इस्तेमाल कर जगह-जगह से सवारी लेकर सीधे एयरपोर्ट जाती हैं।