{"_id":"62f564af7c54a142c17fdb0c","slug":"people-got-emotional-after-taking-care-of-partition-victims-after-75-years-on-memorial-day-pkl-office-news-pkl4593112168","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 साल बाद भारत-पाक विभाजन पीड़ितों की सुध लेने पर भावुक हुए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 साल बाद भारत-पाक विभाजन पीड़ितों की सुध लेने पर भावुक हुए परिजन
विज्ञापन
पंचकूला। 75 वर्ष पहले भारत-पाकिस्तान के विभाजन के समय विस्थापित होकर आए विभाजन की विभीषिका की याद में स्मृति दिवस मनाया गया। विधायक घनश्याम अरोड़ा ने विभाजन के समय पाकिस्तान से उजड़ कर आए पंजाबी विस्थापितों की सराहना कर कहा कि पंजाबी जिंदादिली की मिसाल हैं। पंजाबी कर्मयोगी होते हैं। 1947 में वह तीन कपड़ों में यहां आए थे। अपनी मेहनत से आज समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक संजय आहूजा ने मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम अरोड़ा, हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन भारत भूषण भारती, सांसद रतनलाल कटारिया, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, कालका नगर परिषद प्रधान कृष्ण लांबा, विधायक सुभाष सुधा, बंतो कटारिया का स्वागत कर 75 साल बाद विभाजन पीड़ितों की सुध लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उनके साथ सह संयोजक आरपी मल्होत्रा और भारत हितैषी मौजूद रहे। भारत भूषण भारती ने पिछली सरकारों पर कटाक्ष कर कहा कि स्कूली बच्चों को आजादी का इतिहास पढ़ाने में विरोधाभास था।
सीनियर सिटीजन कौंसिल हरियाणा के प्रदेश महासचिव आरपी मल्होत्रा ने भारत-पाकिस्तान के विभाजन को अंग्रेज सरकार का सुनियोजित षड्यंत्र बताकर कहा कि दोनों देशों के नेताओं की महत्वाकांक्षा के कारण लाखों बेकसूर लोगों को सदी की सबसे बड़ी त्रास्दी में धकेल दिया गया। हितैषी फाउंडेशन के चेयरमैन और कार्यक्रम के सहसंयोजक भारत हितैषी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में विभाजन के पीड़ितों से वार्तालाप में विस्थापितों ने बताया कि किस प्रकार उनके परिजनों को उनके सामने काट काटकर मारा गया। उनकी लड़कियों, बहू, बेटियों ने अपनी इज्जत बचाने के लिए नहरों और कुएं में छलांग लगा दी थी। आयोजन का मुख्य आकर्षण सीनियर सिटीजन काउंसिल पंचकूला की नारी शक्ति मंच की चेयरपर्सन रेखा साहनी द्वारा निर्देशित देशभक्ति समूह गान और काउंसिल की लिटरेरी जोन की चेयरपर्सन उषा गर्ग द्वारा निर्देशित एवं आरपी मल्होत्रा द्वारा लिखित लघु नाटिका थी। कार्यक्रम में पाकिस्तान से उजड़ कर आए विस्थापित गिरधारी लाल, कौशल्या देवी, देशराज, रामप्यारी बत्रा, डा. एस कुमार, रामस्वरूप गुप्ता, सुदेश गुप्ता, डीआर ओबराय, दलजीत सिंह, संतोष गुप्ता, बालकृष्ण गुप्ता, बीके नैयर, केएल गुप्ता को सम्मानित किया गया। संजय आहूजा, आरपी मल्होत्रा और भारत हितैषी ने सभी का आभार व्यक्त किया। सम्मान समारोह के दौरान विस्थापित परिवार और उपस्थित लोग भावुक हो गए। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मीरपुर से विस्थापित 90 वर्षीय दलजीत सिंह ने प्रधानमंत्री द्वारा विभाजन के कारण शहीद और विस्थापित परिवारों के दर्द की सुध लेने पर धन्यवाद किया।