फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People expressed their anger after seeing the team that arrived to shoot without permission

बिना परमिशन शूटिंग करने पहुंची टीम को देखकर लोगों ने जताया रोष

Sun, 18 Jul 2021 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
People expressed their anger after seeing the team that arrived to shoot without permission
पंचकूला। सेक्टर- 20 सनसिटी सोसाइटी में उस समय लोगों ने जमकर नाराजगी प्रकट की, जब हरियाणा नंबर की गाड़ी पर चंडीगढ़ पुलिस लिखकर कुछ वर्दी धारी घूमते दिखाई दिए। लोगों ने देखा कि स्कॉर्पियों में कुछ युवक पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहे हैं। स्थानीय निवासी अतुल गर्ग, उदित मित्तल, अनुज अग्रवाल, राकेश कुमार गोयल सहित अन्य ने बताया कि जब वह अपने फ्लैट्स की बालकॉनी में खड़े थे, तो देखा कि लालबत्ती लगी पुलिस की गाड़ियां सोसाइटी में आई। उन्होंने देखा कि पुलिस की गाड़ी पर चंडीगढ़ पुलिस लिखा हुआ था, जबकि नंबर हरियाणा का था। उन्हें शक हुआ कि शायद सोसाइटी में कोई वारदात हुई है, लेकिन आसपास पता किया, तो कोई भी ऐसी वारदात नहीं थी। इस कारण लोग डर गए और उन्हें लगा कि शायद नकली पुलिस वाले सोसाइटी में घुस आए हैं और किसी वारदात को अंजाम देकर ना चले जाएं। कुछ लोगों ने पुलिस की वर्दी पहने युवकों से पूछा कि यहां क्या कर रहे हो, उन्होंने कहा कि हम यहां शूटिंग करने आए हैं। युवकों ने कहा कि यह गाड़ी और वर्दी नकली है।
विज्ञापन

अतुल गर्ग और उदित मित्तल के अनुसार कोरोना काल में जहां सरकार की हिदायतों के बिना कोई भी आयोजन नहीं हो सकता, वहीं सनसिटी सोसाइटी में लगभग 200 के करीब लोग शूटिंग करने के लिए पहुंच गए। अलग-अलग एरिया में यह शूटिंग चल रही थी। सोसायटी में रहने वाले लोगों को पता चला कि प्रशासन की अनुमति के बिना यहां पर शूटिंग हो रही है, तो वह मौके पहुंच गये और विरोध जताने लगे। शूटिंग करने आए प्रबंधकों ने बताया कि सोसायटी प्रबंधक समिति द्वारा उन्हें शूटिंग की इजाजत दी गई है, लेकिन लोगों ने विरोध कर कहा कि कहीं भी शूटिंग करने के लिए पुलिस और प्रशासन से इजाजत ली जानी जरूरी है, जो कि वह दिखाने में असफल रहे। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से इस तरह बिना इजाजत शूटिंग करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed