{"_id":"60b29e318ebc3e78c2721fb6","slug":"people-can-shop-in-kalka-mandi-in-the-morning-issued-to-12-vegetable-and-fruit-vendors-pkl-office-news-pkl414952452","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका किसान मंडी में सुबह खरीदारी कर सकते हैं लोग, 12 सब्जी और फल विक्रेताओं को जारी किए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका किसान मंडी में सुबह खरीदारी कर सकते हैं लोग, 12 सब्जी और फल विक्रेताओं को जारी किए पास
विज्ञापन
कालका। कालका किसान मंडी में अब सुबह के समय पहले की तरह ही लोग फल सब्जी की खरीददारी कर सकते हैं। प्रशासन की ओर से मंडी में 12 फल व सब्जी विक्रेताओं को पास जारी किए गए हैं।
मार्केट कमेटी सचिव विशाल गर्ग ने बताया कि सब्जी मंडी में सुबह के समय सब्जी व फल बेचने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। शनिवार सुबह से ही मंडी में दुकानें लगवानी शुरू करवा दी हैं। फल व सब्जी विक्रेता सुबह 5 बजे से साढ़े 8 बजे तक अपनी दुकानें सजा सकते हैं। वहीं, सामाजिक दूरी का भी पालन करना होगा। अगर ज्यादा भीड़ एकत्रित न हुई तो दुकानों कि संख्या बढ़ाई भी जा सकती हैं। मार्केट में फल, सब्जी के दामों में काफी उछाल देखने को मिल रहा था जिसके चलते लोगो की मांग थी कि मंडी के सुबह के समय कुछ फल, सब्जी फल विक्रेताओं को सामान लगाने की अनुमति दी जाए ताकि लोग वहां से खरीददारी कर सकें।
ज्यादा दामों पर सब्जी बेची तो रद्द होंगे पास
सचिव विशाल गर्गने बताया कि जनहित के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। मंडी मै बैठे फल सब्जी विक्रेता अगर ज्यादा दामों पर फल सब्जी बेचेंगे तो उनके पास रद्द भी किए जा सकेंगे। उधर, सुबह के समय मेन बाजार व मंडी गेट के सामने फल, सब्जी की दुकानें लगा बैठे अन्य दुकानदारों को कालका पुलिस हटवाती नजर आई।