फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pedestrian tomorrow: Street drama will be held along with cycling and skating

राहगीरी कल : साइक्लिंग, स्केटिंग के साथ होगा नुक्कड़ नाटक

Sat, 03 Aug 2024 06:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Pedestrian tomorrow: Street drama will be held along with cycling and skating
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने लोगों से 4 अगस्त को इनर सर्कल रोड सेक्टर-5 में आयोजित होने वाली राहगीरी में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग रविवार को आयोजित राहगीरी में अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचकर इसका भरपूर आनंद लें। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। राहगीरी कार्यक्रम के दौरान, बच्चों और व्यस्कों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इसमें साइक्लिंग, स्केटिंग, दौड़ और पैदल चाल जैसी विभिन्न गतिविधियां शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त सामुदायिक गतिविधियां जैसे स्ट्रीट गेम्स, स्ट्रीट डांसिंग, नुक्कड़ नाटक (स्ट्रीट प्ले), फन जोन, योग और अन्य कलात्मक गतिविधियां भी मुख्य आकर्षक का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम में महिला बाजार, वीटा स्टाॅल, निरोगी शिविर, सीआरपी ट्रेनिंग, ताइक्वांडो, कबड्डी, जूडो, वुशू, रेसलिंग, बाॅक्सिंग, फुटबाल, हाॅकी, बास्केटबाॅल, वाॅलीबाॅल, स्टोपो, गतका, आईटीबीपी का पीटी शो, जूडो शो जैसे कार्यक्रम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

इन विविध गतिविधियों का उद्देश्य नागरिकों को अपने समुदाय के साथ बातचीत करने, स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने और उनकी कलात्मक प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए एक मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि राहगीरी में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के अलावा कई जानी-मानी हस्तियां भाग लेने जा रही हैं। इसमें समाज के हर आयु वर्ग, बच्चों, युवा और बुजुर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed