{"_id":"6a8cac03b959e8a35f0ec326","slug":"pay-special-attention-to-students-with-weak-competencies-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-24601-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कमजोर दक्षताओं वाले विद्यार्थियों पर दें विशेष ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कमजोर दक्षताओं वाले विद्यार्थियों पर दें विशेष ध्यान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर माह प्रभावी पीटीएम कराने और मेंटरिंग-मॉनिटरिंग के लक्ष्य समय पर पूरे करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। निपुण हरियाणा मिशन के तहत जिला प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट की मासिक बैठक मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मिशन के तहत जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। एडीसी ने विद्यार्थियों की सीखने की दक्षता बढ़ाने के लिए कमजोर क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी, जिला परियोजना समन्वयक जोगिंद्र लाठर, उप जिला शिक्षा अधिकारी रमेश बत्रा व नरोत्तम शर्मा, जिला एफएलएन समन्वयक एवं निपुण के जिला नोडल अधिकारी असिन्द्र कुमार समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। मोरनी ब्लॉक से प्रधानाचार्या किरण गुप्ता, एसपीआईयू सदस्य अंजली, डाइट वरिष्ठ प्रवक्ता मंजीत, संपर्क फाउंडेशन के सत्यदेव व कर्मजीत और सभी ब्लॉकों के एफएलएन कोऑर्डिनेटर ने भी भाग लिया।
जिला एफएलएन समन्वयक असिन्द्र कुमार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, परफॉर्मिंग ग्रेड इंडेक्स, मॉनिटर और मेंटर विजिट की कंप्लायंस समेत विभिन्न बिंदुओं पर प्रस्तुति दी। उन्होंने आंगनवाड़ी और बालवाटिका को मजबूत करने की कार्ययोजना, अभिभावक सहभागिता और 60 दिनों से अधिक समय से विजिट नहीं हुए विद्यालयों की कार्ययोजना की जानकारी दी। जिला इनिशिएटिव के तहत पजल और पैटर्न अभ्यास तथा निपुण पेरेंट्स एप में जिले के प्रदर्शन से भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन
एडीसी विवेक आर्य ने अधिकारियों को हर माह प्रभावी अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) कराने और गुणवत्तापूर्ण मेंटरिंग व मॉनिटरिंग के निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन दक्षताओं में विद्यार्थी कमजोर पाए जा रहे हैं, उनकी पहचान कर विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए और सीखने की क्षमता में सुधार के लिए उसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।