{"_id":"6a1ded6e38338df1550f84c9","slug":"paver-blocks-not-installed-even-after-four-months-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-137078-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चार माह बाद भी नहीं लगे पेवर ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चार माह बाद भी नहीं लगे पेवर ब्लॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरपंच एसोसिएशन ने उपायुक्त से सड़क किनारों पर पेवर ब्लॉक लगाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। सरपंच एसोसिएशन जिला पंचकूला ने उपायुक्त पंचकूला को ज्ञापन सौंपकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कालका से टगरा रोड, गुगामाड़ी, पपलोहा रोड और माजरा महताब होते हुए गांव खेड़ावाली तक सड़क किनारे पेवर ब्लॉक लगाने की मांग की है। एसोसिएशन ने कहा कि सड़क की री-कारपेटिंग को चार माह बीत चुके हैं, लेकिन कई स्थानों पर पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है।
एसोसिएशन के प्रधान करण सिंह ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मुख्य मार्ग से लेकर सुखना-चो की पुलिया तक, पशु अस्पताल टगरा के समीप, नई गुगामाड़ी, माजरा महताब और पपलोहा नदी के पुल तक सड़क किनारों पर पेवर ब्लॉक नहीं लगाए गए हैं। इसके कारण स्थानीय लोग और वाहन चालक आवागमन में परेशानी झेल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पेवर ब्लॉक न होने से बरसात में सड़क को नुकसान पहुंचने, मिट्टी कटाव और गड्ढों की समस्या बढ़ने का खतरा रहता है, जिससे दुर्घटनाओं का जोखिम भी बना रहता है।
विज्ञापन
सरपंच एसोसिएशन ने आग्रह किया कि संबंधित क्षेत्रों में जल्द पेवर ब्लॉक लगाए जाएं और निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि विकास कार्य समय पर पूरे हों और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें।