{"_id":"6a8cac45af86c4163c0fdf12","slug":"patwaris-will-go-on-indefinite-strike-from-26th-if-their-demands-are-not-met-kanungo-panchkula-news-c-87-1-pan1010-140397-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें नहीं मानीं तो 26 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे पटवारी : कानूनगो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें नहीं मानीं तो 26 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे पटवारी : कानूनगो
विज्ञापन
25 अगस्त तक सांकेतिक धरना जारी रहेगा, नए पोर्टल की तकनीकी खामियां दूर करने समेत आठ मांगों पर अड़े कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-1 तहसील कार्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हरियाणा राजस्व पटवारी और कानूनगो ने 25 अगस्त तक सांकेतिक धरना जारी रखने और मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। एसोसिएशन ने राजस्व अधिकारियों से आंदोलन के दौरान कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्य का दबाव नहीं बनाने का अनुरोध किया है।
एसोसिएशन ने सरकार के समक्ष आठ प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें नए पोर्टल की तकनीकी समस्याओं का समाधान और इन गड़बड़ियों की जिम्मेदारी आईटी विभाग पर तय करना प्रमुख है। इसके अलावा लैंड रिकॉर्ड मैनुअल में संशोधन, डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) में सुधार, फेस ऑथेंटिकेशन हटाने और कार्य क्षेत्र में एक से अधिक गांव की वेरिफिकेशन नहीं कराने की मांग की गई है।
पटवारियों ने गिरदावरी से जुड़े सरकारी कार्यों का डाटा डीसीएस में शामिल करने की भी मांग रखी है। वहीं, रोवर से पैमाइश के लिए कानूनगो को तकनीकी रूप से सक्षम ऑपरेटर और रोवर के लिए वाहन उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
एसोसिएशन ने लंबित एलटीसी और गिरदावरी सहायकों के बकाया मानदेय का भुगतान, तीन वर्ष से लंबित कानूनगो की इंक्रीमेंट फाइलों का निपटारा, नए पटवारियों से संबंधित लंबित फाइलों का नोटिफिकेशन और 1 जनवरी 2025 से लंबित वेतन एरियर जारी करने की मांग भी की है। तहसीलों में कंप्यूटर सिस्टम और फील्ड कार्यों के लिए टैबलेट उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल है।
26 अगस्त से हड़ताल की चेतावनी
एसोसिएशन ने कहा कि 25 अगस्त तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 26 अगस्त से धरना अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सरकार और विभाग जल्द सकारात्मक निर्णय लेंगे। मांगें नहीं माने जाने पर उत्पन्न होने वाले हालात की जिम्मेदारी सरकार और संबंधित विभाग की होगी।