फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   patients outside CGHS if treatment is not available

इलाज नहीं मिलने पर सीजीएचएस के बाहर मरीजों का प्रदर्शन

Sat, 19 Oct 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
patients outside CGHS if treatment is not available
सेक्‍टर 45 सीजीएचएस के बाहर प्रदर्शन करते मरीज।
चंडीगढ़। सेक्टर 45 स्थित सेंट्रल गवर्नमेंट वेलनेस सेंटर (सीजीएचएस) की अव्यवस्थाओं के खिलाफ मरीजों ने प्रदर्शन किया। मरीजों का कहना है कि वे दूर-दराज इलाकों से यहां दिखाने आए थे। घंटों लाइन में लगे रहे, लेकिन जब नंबर आया तो कह दिया गया कि आज नहीं देख सकते। इससे मरीजों का गुस्सा बढ़ गया और नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि डिस्पेंसरी की बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। बिजली नहीं आने से मरीजों का रजिस्ट्रेशन ठप हो गया। साढ़े दस बजे के बाद किसी मरीज को नहीं देखा गया। सीजीएचएस के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. अश्विनी कुमार का कहना है कि पावर बैकअप के गड़बड़ होने से ऐसी स्थित उत्पन्न हुई थी। इस पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

पंजाब के नवांशहर से आए दिल के मरीज चमनलाल ने बताया कि वे सुबह अपने घर से सात बजे चंडीगढ़ के लिए निकले थे। सेक्टर 45 पहुंचने पर तीन घंटे तक लाइन में लगकर अपने नंबर का इंतजार किया। जब नंबर आया तो पता चला कि आज डॉक्टर नहीं देखेंगे। चमनलाल का गुस्सा जायज था। हिमाचल से आए प्रीतम चंद ने बताया कि वे पिछले तीन दिन से यहां का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आया है। बुधवार को सर्वर डाउन था, इसलिए वीरवार को मरीजों की लंबी भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार को बिजली के चले जाने से पूरी व्यवस्था ठप हो गई। मरीजों का यह भी कहना है कि यहां अक्सर डॉक्टर व दवाओं की कमी रहती है। स्टाफ का व्यवहार भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed