फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Patients distressed due to waterlogging at MCH

Panchkula News: एमसीएच में जलभराव से मरीज बेहाल

Mon, 17 Aug 2026 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Patients distressed due to waterlogging at MCH
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड केयर (एमसीएच) में सुविधाओं की कमी से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हो रही है। बाल चिकित्सा भवन के एग्जिट गेट पर बारिश का पानी जमा होने से रविवार को माल लदा ई-रिक्शा पलट गया। चालक बाल-बाल बचा। अस्पताल की पार्किंग में भी जलभराव होने से आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी से संपर्क किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

तीमारदार सोमीत शर्मा ने एमसीएच के सार्वजनिक शौचालय में पानी की समस्या का भी आरोप लगाया। वहीं, बाल चिकित्सा भवन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं। आरोप है कि यहां नियमित सुरक्षा गार्ड और विजिटिंग पास की व्यवस्था नहीं है। हालिया चोरी के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

पार्किंग फीस अधिक
अस्पताल परिसर में ओपीडी या इमरजेंसी में मरीज को लेकर आने पर भी 10 रुपये पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। वहीं बाहर कैंटीन के साथ लगी दीवार काफी समय से टूटी पड़ी है, जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ता बदहाल
मरीजों के परिजनों को पीछे वाली मार्केट से दवाई लेने के लिए भी कच्चे रास्ते से होकर मुर्दाघाट के पास से गुजरना पड़ता है। इस रास्ते पर गिरने का खतरा बना रहता है। लोगों की मांग है कि यहां एक छोटा गेट बनाया जाए ताकि मरीजों को सुरक्षित रास्ता मिल सके।

लिफ्टें बंद

सोमीत शर्मा, शकुंतला, बेबी ने बताया कि बाल चिकित्सा बिल्डिंग में कुल चार लिफ्टें हैं, लेकिन इनमें से दो लिफ्टें हमेशा बंद रहती हैं। भीड़भाड़ के बीच बंद लिफ्टों के कारण बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार बच्चों को ऊपर-नीचे आने-जाने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि इन समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाए ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।






एमसीएच में बड़ी मोटर लगाने के बाद पानी की किल्लत समाप्त हो चुकी है। पार्किंग में पानी भरने का मामला ध्यान में है और तीनों विभागों से संपर्क किया जा रहा है।

डॉ. राजेंद्र सैनी, मेंटेनेंस इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed