{"_id":"6a8a0b21ef8561cac609b3be","slug":"path-blocked-and-attack-launched-with-gandasis-swords-and-lathis-case-registered-against-three-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-140316-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रास्ता रोककर गंडासी, तलवार और लाठी से हमला, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रास्ता रोककर गंडासी, तलवार और लाठी से हमला, तीन पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने विवाद की रंजिश में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। खाकी शाह पीर बाबा के पास एक युवक को रास्ते में रोककर गंडासी, तलवार और लाठी से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल सतनाम सिंह निवासी अब्दुल्लापुर की शिकायत पर यशवीर उर्फ चिकना, पारस और अंकुश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सतनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह प्लंबर का काम करता है और पिछले करीब एक सप्ताह से अपने दोस्त आशियान निवासी धर्मपुर कॉलोनी के साथ काम कर रहा था। 16 अगस्त को दोनों सूरजपुर में काम करने के बाद आशियान की बाइक से पिंजौर की ओर आ रहे थे। शाम करीब सात बजे खाकी शाह पीर बाबा के पास सामने से बाइक पर आए तीन युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल के आगे अपनी बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। शिकायत के अनुसार बाइक यशवीर उर्फ चिकना चला रहा था, जबकि पारस और अंकुश पीछे बैठे थे।
सतनाम ने आरोप लगाया कि तीनों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद उसे घायल अवस्था में सड़क किनारे झाड़ियों में गिराकर हथियारों सहित फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
सतनाम ने बताया कि पहले वह अपने दोस्त योगेश के साथ रहता था। काफी समय पहले यशवीर का योगेश के साथ झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते यशवीर ने उसे भी धमकी दी थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के कारण उसके साथ मारपीट की गई।