फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Passes issued from other states will be valid during night curfew in Haryana

हरियाणा में रात्रि कर्फ्यू के दौरान दूसरे राज्यों के पास मान्य होंगे या नहीं ? पढ़ें- सरकार का यह अहम निर्देश

Thu, 15 Apr 2021 11:32 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 15 Apr 2021 11:32 AM IST
सार

मुख्य सचिव कार्यालय ने इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों, डीजीपी, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, आईजी, डीसी, एसपी व एसडीएम को पत्र लिखकर कहा है कि दूसरे राज्यों के जारी ई-पास या पहचान पत्र को पूरा सम्मान दिया जाए।

विज्ञापन
Passes issued from other states will be valid during night curfew in Haryana
रात्रि कर्फ्यू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में कोरोना के रात्रि कर्फ्यू में दूसरे राज्यों के पास वैध होंगे। किसी भी राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश का पास होने पर पुलिस या प्रशासन उस व्यक्ति, वाहन चालक को रोकेगा नहीं। हरियाणा में रात दस बजे से सुबह पांच बजे के बीच पास के आधार पर आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन


मुख्य सचिव कार्यालय ने इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों, डीजीपी, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, आईजी, डीसी, एसपी व एसडीएम को पत्र लिखकर कहा है कि दूसरे राज्यों के जारी ई-पास या पहचान पत्र को पूरा सम्मान दिया जाए। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बेरोकटोक जारी रहनी चाहिए। पास व पहचान पत्र की जांच कर यात्रा करने की अनुमति दी जाए। सभी डीसी और एसपी जिलों में इसकी निगरानी खुद करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कैमरे में कैद घटना : हरियाणा में घर लौट रही बुजुर्ग महिला पर सांड ने बोला हमला, पटक कर ले ली जान
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा है कि जिला पुलिस व प्रशासन अपने अधीन आने वाले सभी कर्मचारियों को इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दें ताकि किसी भी पास या पहचान पत्र धारक को अनावश्यक परेशानी न हो। सरकार के यह निर्देश प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू जारी रहने तक लागू रहेंगे। जरूरी अंतरराज्यीय गतिविधियों पर भी रोक न लगाई जाए। प्रदेश सरकार की ओर से समय-समय पर जरूरी निर्देश जारी किए जाएंगे।

बेकाबू हुआ संक्रमण, एक दिन में 5398 केस, 18 की मौत
बुधवार को कोरोना के 5398 मामले सामने आए, जबकि एक ही दिन में अलग-अलग जिलों में 22 मरीजों की मौत हो गई। गुरुग्राम में सबसे अधिक 1115 केस मिले हैं, जबकि आठ ऐसे जिले हैं, जहां पर 200 से अधिक और 838 के बीच नए संक्रमण के मामले मिले हैं। फरीदाबाद में 838, सोनीपत 387, हिसार 261, अंबाला 202, करनाल 359, पंचकूला 276, यमुनानगर 219, जींद में रिकार्ड 378 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसी प्रकार, पानीपत में 188, रोहतक 184, कुरुक्षेत्र 156, सिरसा 170, भिवानी 110, झज्जर 160 व फतेहाबाद में 165 मरीज मिले हैं।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में कोरोना बेकाबू : 5398 पॉजिटिव मिले, 22 की मौत, पुलिस को मिला सख्ती बरतने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed