फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Park built by erecting barbed wire, mesh and plants wall, HSVP took action

Panchkula News: कंटीले तार, जाली और पौधों की दीवार खड़ी कर बनाया पार्क, एचएसवीपी ने की कार्रवाई

Sat, 13 May 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Park built by erecting barbed wire, mesh and plants wall, HSVP took action
पूरी तरह कब्जा हटाने और पार्क में लगे मकानों के गेट बंद करने के लिए दिया तीन दिन का समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। अतिक्रमण हटाने निकली एचएसवीपी की टीम उस समय हैरान रह गई, जब सेक्टर-16 में बेल फैक्टरी के सामने बने एक पार्क के पास पहुंचे। पार्क को कंटीली तारों और पेड़-पौधों की दीवार बनाकर चार हिस्सों में बांटा गया था। साथ लगते मकान मालिकों ने पार्क की तरफ गेट लगा रखे थे। एक मकान के साथ तो पार्क में लकड़ी की एक हट बना रखी है, जिसमें पंखा और फैंसी कुर्सियां लगी हैं। धानिया और पुदीना भी पार्क में लगा रखा था। यह सब देखकर एचएसवीपी अधिकारी भी हैरान रह गए। करीब डेढ़ घंटा मशक्कत करने के बाद एचएसवीपी की टीम पार्क के अंदर लगी जालियों को फौरी तौर पर हटाया। पार्क में टहलने के लिए अभी तक रास्ता बहाल नहीं हो पाया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके नैय्यर ने बताया याचिका में कहा गया था कि अतिक्रमण के कारण शहर के रास्ते संकरे हो गए हैं और हादसे होने का डर बना रहता है। इसी को लेकर हाईकोर्ट ने एचएसवीपी को शहर में मकानों के साथ ग्रिल लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए थे। उसी के तहत शुक्रवार को टीम शाम 5 बजे जेई त्रिलोक ठुकराल, जेई जयबीर सिंह और जेई हरजीत सिंह के नेतृत्व में सेक्टर-15 में पहुंची। वहां करीब 10 मकानों के साथ किए गए अतिक्रमण को हटाया। उसके बाद टीम सेक्टर-16 में पहुंची। वहां टीम ने एक पार्क पर कब्जा देखा। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी भी टीम के साथ मौजूद रहे। शहर की सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन ने अतिक्रमण को लेकर हरियाणा पंजाब हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी।
विज्ञापन



पार्क में जाने का नहीं कोई रास्ता
एचएसवीपी के अधिकारी पार्क के पास पहुंचे तो उन्हें पार्क में अंदर जाने का कोई रास्ता ही नहीं मिला। साथ लगते मकानों के अंदर से पार्क में गए। पार्क के साथ लगते चार मकान पार्क को निजी गार्डन के तौर पर प्रयोग कर रहे थे। वहीं पानी की टोंटी और कुर्सियां लगा रखी थी। पार्क के एक हिस्से में सब्जियां भी लगाई गई थी। जब एचएसवीपी की टीम ने कार्रवाई शुरू की तो साथ बने मकान मालिकों ने कहा कि पार्क में असामाजिक तत्व आते हैं, इसलिए गेटों को बंद किया गया है। इस पर अधिकारियों ने कहा कि सरकारी पार्क को बगीचे की तरह प्रयोग करना अपराध है। इसका अधिकार किसी को नहीं है। इसके बाद टीम ने तारों को काटकर जालियों को हटाया। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जिम्मेवारी एचएसवीपी ने नगर निगम के अधिकारियों को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्क पर कब्जा हटाने के लिए टीम को भेजा गया था। टीम ने वहां कार्रवाई कर जालियां और कंटीली तारों को हटाया है। पार्क की देखरेख की जिम्मेवारी नगर निगम की है। जिन लोगों ने पार्क में मकानों के गेट लगा रखे हैं, उनको नोटिस जारी किया जाएगा। - मानव मलिक, ईओ पंचकूला, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed