फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula traffic police made people aware to avoid road accident

पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक

Mon, 27 Dec 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Panchkula traffic police made people aware to avoid road accident
पंचकूला। जिले के लोगों को सर्दी के मौसम में धुंध के कारण सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए पंचकूला पुलिस जागरूकता अभियान चलाया गया। सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए कॉमर्शियल वाहनों, निजी वाहनों पर रेड टेप रिफ्लेक्टर लगाए गए। इस अभियान के तहत पंचकूला ट्रैफिक इंस्पेक्टर यशदीप सिंह ने वाहन चालकों को जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में ट्रैफिक में चलने वाले सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाना चाहिए। अगर हम ट्रैफिक नियमों पालना कर वाहन चलाते हैं तो लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। ट्रैफिक नियमों की प्रति लोगों को हमेशा अलर्ट रहकर सावधानी से वाहनों का प्रयोग करना चाहिए। स्कूलों में ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए कैंप लगाकर स्कूल के विद्यार्थियों व अन्य सभी कर्मचारियों को ट्रैफिक नियमों की पालना करने के बारे में बताया।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस पंचकूला की ओर से स्कूल की बसों में चेकिंग अभियान चलाया गया है। स्कूल बस में फर्स्ट एड किट, बस के साइड में स्कूल का नाम व फोन नंबर, बस में महिला अटेंडेट, सीसीटीवी का रिकार्ड, स्कूल की बस के ड्राइवर, कंडक्टर के पास आई कार्ड होना चाहिए। बसों की खिड़कियों में सेफ्टी राईडस लगी हो। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed