फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchkula three parking paid

चंडीगढ़ की तर्ज पर पंचकूला की तीन पार्किंग भी हुईं पेड, जानिए कौन-कौन सी और कितनी है फीस

Wed, 12 Feb 2020 01:58 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 12 Feb 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
panchkula three parking paid
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ की तर्ज पर शहर की तीन पार्किंग को फ्री ट्रायल के बाद पेड कर दिया गया है। मंगलवार को जिला बाल कल्याण परिषद ने पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों से फीस वसूलना शुरू कर दिया है। दोपहिया वाहन के पांच रुपये और चार पहिया वाहन के 10 रुपये फीस निर्धारित की गई है। जबकि मासिक पास की भी व्यवस्था की गई है। जिसमें दो पहिया वाहन के 100 रुपये और चार पहिया वाहन के 200 रुपये वसूले जाएंगे। पार्किंग से इकट्ठा होने वाला सारा पैसा जिला बाल कल्याण परिषद के पास जाएगा। फिलहाल शहर के सेक्टर-8, 9 और 10 की पार्किंग को पेड किया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले तीनों पार्किंग में ट्रायल किया गया। निगम द्वारा पार्किंग में एंट्री और एग्जिट बोर्ड लगाकर कर्मचारियों को तैनात किया गया था। जो दो या चार पहिया वाहन चालक को पर्ची काटकर दे रहे थे और सही ढंग से वाहन पार्क करवा रहे थे। निगम पर 15 लोगों के स्टाफ का अतिरिक्त आर्थिक बोझ था। पंचकूला में लगातार वाहनों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन पार्किंग स्पेस कम होने के चलते वाहन सड़कों पर खड़े रहते हैं। जिन्हें पुलिस या तो उठाकर ले जाती है या फिर उन्हें क्लंप लॉक लगाकर चली जाती है, जिससे लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन


निगम को लेना पड़ा था फैसला वापस
पिछले साल निगम ने दो दिन के लिए पेड पार्किंग की थी। जिसके बाद जबरदस्त हंगामा हुआ था। राजनीतिक दलों ने निगम के फैसले का विरोध किया और सड़कों पर आ गए थे। स्थानीय विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने भी इसका विरोध किया था, जिसके बाद निगम को यह फैसला वापस लेना पड़ा था। दो दिन का ट्रायल केवल फीडबैक के लिए था। फीडबैक नगर निगम को मिल गई थी। निगम की जिम्मेदारी है कि वह लोगों की फीडबैक के हिसाब से सुविधाएं दे। पेड पार्किंग से पंचकूला को हर साल करोड़ों रुपये का रवैन्यू आना है, लेकिन किसी तरह के विवाद से बचने के लिए फिलहाल जिला बाल कल्याण परिषद को पेड पार्किंग करने के लिए जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में हुई थी 1.63 लाख की आय
पिछले साल शहर में दो दिन में पेड पार्किंग से एक लाख 63 हजार रुपये की आय हुई थी। ऐसे में यदि सभी पार्किंग को पेड कर दिया गया तो मासिक आय का आंकड़ा 50 से 60 लाख रुपये पहुंच जाएगा। दो दिन के ट्रायल में पेड पार्किंग का फीडबैक के लिए लोगों को किस प्रकार दिक्कतें होंगी, जिस तरह की स्टाफ मैनेजमेंट, गाड़ियों की मैनेजमेंट करनी है इन सभी बातों को जानने के लिए ट्रायल किया गया था। लेकिन अब नियमित पेड पार्किंग शुरु हो गई है। पार्किंग में आने वाली गाडिय़ों को पार्किंग पर्ची देकर 5 और 10 रुपये लिये जा रहे हैं।


अभी फ्री में गाड़ियों को मार्क की गई जगह पर पार्क करवाया जाता है। दोपहिया वाहनों के लिए अलग से स्थान निर्धारित है। पहले चरण में सेक्टर-8, 9, और 10 में दो पहिया और चार पहिया वाहनों से पार्किंग फीस ली जा रही है। चिह्नित जगह पर ही वाहनों लगवाए जा रहे हैं, ताकि लोग अपने वाहनों को बेतरतीब ढंग से पार्क न करें। जब निगम द्वारा सेक्टर-7, 11 और 20 में पार्किंग बाल कल्याण परिषद को दी जाएगी तो वहां भी फीस लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed