फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula sweeping system panchkula nagar nigam, panchkula administration, panchkula

पंचकूला में अभी नहीं चलेगी मशीन, सफाई सिर्फ झाड़ू से होगी

Fri, 27 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
panchkula sweeping system panchkula nagar nigam, panchkula administration, panchkula
पंचकूला में अभी नहीं चलेगी मशीन - फोटो : अमर उजाला
अभी पंचकूला की सड़कों की सफाई सिर्फ झाड़ू से ही होगी। नगर निगम ने सड़कों की सफाई के लिए ट्रक माउंटेड मेकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन खरीदने के लिए जो टेंडर मांगे थे उसमें सिर्फ दो फर्मों के टेंडर ही आए हैं। इनमें से भी एक फर्म द्वारा आनाकानी करने के बाद टेंडर को रद करके दोबारा से नई शर्तों के साथ टेंडर मंगवाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन

 
नगर निगम ने ट्रक माउंटेड मेकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन के लिए 11 मार्च को आवेदन मांगे थे, जिसके लिए अंतिम तिथित 29 अप्रैल थी। निगम को टेंडर में कोई बेहतर च्वाइस नहीं मिली। इस कारण टेंडर दोबारा किया जाएगा। पंचकूला नगर निगम को दो एजेंसियों प्यारा सिंह और टीपीएस के आवेदन मिले थे। गौरतलब है कि रोड स्वीपिंग मशीन की कीमत करीब एक करोड़ होगी। नगर निगम कमिश्नर जगदीप ढांडा ने कहा कि स्वीपिंग मशीन के लिए जल्द ही दोबारा टेंडर किए जाएंगे। 
विज्ञापन


मशीन की लोकेशन संग मिलेगी डीजल की जानकारी
नगर निगम यूरो फोर गाड़ी खरीदेगा, जिससे नगर निगम को गाड़ी की लोकेशन के साथ डीजल की जानकारी भी मिल सके। ऐसा कामचोरी और डीजल की चोरी को रोकने के लिए किया जाएगा। यूरो फोर गाड़ियों में चिप होती, जिसके माध्यम से गाड़ी के स्टार्ट होने के समय की जानकारी मिल सकती है। रोड स्वीपिंग मशीन को रोजाना न्यूनतम आठ घंटे चलाना अनिवार्य किया गया है। इसमें जीपीएस सिस्टम भी लगा होगा जिससे इसकी लोकेशन ट्रेस हो  सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल तक करनी होगी मेंटेनेंस
पंचकूला नगर निगम की ओर से तय शर्तों के आधार पर पांच साल तक कंपनी को रोड स्वीपिंग  मशीन को ऑपरेट करने के साथ मेंटेन भी करना होगा। अगर मशीन खराब होने के कारण खड़ी  होती हैं तो एजेंसी को पेनल्टी लगाई जाएगी। इस चलाने के लिए निगम साल में अधिकतम 35 लाख रुपए का डीजल  देगा। इस मशीन की पार्किंग और रिपेयर के लिए जगह भी निगम उपलब्ध कराएगा। इस मशीन से सेक्टर के अंदर की गलियों को भी साफ किया जा सकेगा और यह मशीन एक दिन में 10 से 17 किलोमीटर एरिया की सफाई करेगी। 


एक साल में 364 दिन चलेगी मशीन 
नगर निगम द्वारा तैयार टेंडर डॉक्यूमेंट की शर्तों के मुताबिक वर्ष में 364 दिन ही मशीन शहर की सड़कों की सफाई करेगी। होली वाले दिन मशीन को न चलाने का फैसला लिया गया है। अन्य सभी दिन रोड स्वीपिंग मशीन न्यूनतम आठ घंटे रोजाना काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed