{"_id":"5e2b5a298ebc3e89d7669523","slug":"panchkula-sports-speeker-vidhan-sabha-pkl-office-news-pkl3642713149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला: राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला: राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी होंगे सम्मानित
Sat, 25 Jan 2020 04:56 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार फरवरी को खेल प्रोत्साहन समिति पंचकूला वर्ष 2018-19 में भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा प्रामाणिक खेल प्रतियोगिताओं में नेशनल और स्टेट लेवल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पंचकूला के खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी। यह सम्मान समारोह भवन विद्यालय सेक्टर-15 में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें अब तक 40 से अधिक खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा के स्पीकर एवं खेल प्रोत्साहन समिति पंचकूला के चेयरमैन ज्ञानचंद गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इसमें राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर खेली जाने वाली प्रतियोगिताओं में उपलब्धि हासिल करने वाले पंचकूला के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह होंगे।
विज्ञापन
आवेदन करने वाले खिलाड़ी 31 जनवरी तक अपने कागजात समिति के पास जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाली टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर 21 हजार, सिल्वर पदक जीतने वाली टीम को 15 हजार, कांस्य पदक जीतने वाली टीम को 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं एकल खिताब के अंतर्गत स्वर्ण पदक के लिए 5100, सिल्वर पदक के लिए 3100 व कांस्य पदक के लिए 2100 की राशि प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार स्टेट लेवल पर विजेता स्वर्ण पदक वाली टीम को 15 हजार व एकल स्वर्ण खिताबी खिलाड़ी को 3100 की राशि से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पंचकूला में खिलाड़ियों के लिए अनेकों सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इस संस्था के द्वारा साल में ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में चार से पांच सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कब्बडी, खोखो, बालीवॉल जैसे खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है।
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को नशों के चंगुल से मुक्त करवाना व खेलों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर जिम्मेदार नागरिक बनाना है। पंचकूला के सभी सरकारी स्कूलों में शाम 4 से 6 बजे तक खेलों के मैदान खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न पार्कों में पार्क समितियों से सहमति प्राप्त कर बैडमिंटन व बच्चों के अभ्यास के लिए क्रिकेट के नेट भी लगाए जाएंगे।