फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula, Sports Complex, Waste water Panchkula

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सैकड़ों लीटर पानी की बर्बादी

Sat, 09 Apr 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Panchkula, Sports Complex, Waste water Panchkula
पानी की बर्बादी - फोटो : अमर उजाला
गर्मी के दिनों में वैसे ही पंचकूला के लोग लो प्रेशर पानी की समस्या से काफी अरसे से जूझ रहे हैं। लोगों के घरों में पहली और दूसरी मंजिल पर फ्रेश वाटर नहीं चढ़ पाता। वहीं पंचकूला सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम के ठीक सामने सैकड़ों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। 
विज्ञापन


अभी पिछले महीने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में नेशनल पैरा एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया था। उस दौरान खिलाड़ियों के भोजन का बंदोबस्त क्रिकेट स्टेडियम के ठीक सामने करवाया गया था। वहां पर बर्तन साफ करने के लिए एक पानी के पाइप से सप्लाई दी गई थी।
विज्ञापन


मीट तो समाप्त हो गया पर पानी 24 घंटे बह रहा है। इतना ही नहीं क्रिकेट स्टेडियम में कई जगह पानी के पाइप की लीकेज है। वहीं ग्राउंड की सिंचाई के बाद पानी बहता रहता है। यहां रोज प्रेक्टिस के लिए आने वाले रमेश ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि पानी कीमती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डस्टबिन में पड़ा है सड़ा खाना
नेशनल पैरा एथलेटिक मीट के दौरान नगर निगम की ओर से डस्टबिन रखवाया गया था। मीट  के समापन के बाद डस्टबिन को साफ नहीं करवाया गया। जिसके कारण डस्टबिन में पड़ा खाना सड़ गया है। अब दुर्गंध से खिलाड़ियों और लोगों को परेशानी हो रही है। यहां आने वालों का कहना है कि डस्टबिन को जल्द हटवाया नहीं गया तो इससे बीमारियां फैल सकती है। 
 
कोट्स
स्पोर्ट्स मीट के दौरान पानी की सप्लाई दी गई थी। उसे शनिवार को बंद करवा दिया जाएगा। सफाई कर्मियों को बोल दिया गया है। आज ही सफाई होगी। 
डीके राणा, जिला खेल अधिकारी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed