फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula relief and Gurugram Faridabad need relief after tussle over four storey policy in Haryana

Haryana: चार मंजिला नीति पर घमासान, पंचकूला को राहत,  गुरुग्राम और फरीदाबाद को राहत की दरकार

Thu, 16 Feb 2023 11:58 AM IST
नवीन दलाल राजेश शांडिल्य, चंडीगढ़
राजेश शांडिल्य, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 16 Feb 2023 11:58 AM IST
सार

हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कन्फेडरेशन के पदाधिकारी सरकार को घेरने की रणनीति बना चुके हैं। इसका बड़ा कारण इस नीति के बनने के बाद पुराने सेक्टरों में शुरु हुए चार मंजिला भवनों के निर्माण की वजह से पुराने घरों में दरारें और अन्य कारण हैं।

विज्ञापन
Panchkula relief and Gurugram Faridabad need relief after tussle over four storey policy in Haryana
ज्ञानचंद गुप्ता को हाईकोर्ट से नोटिस - फोटो : File Photo

विस्तार

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टरों में स्टिल्ट प्ल्स चार मंजिला की अनुमति पंचकूला विधायक और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पंचकूला के लिए रुकवा दी है, लेकिन बाकी हरियाणा के विधायकों ने इस मामले में अपने हलके की जनता की सुध नहीं ली है। गुरुग्राम और फरीदाबाद की बिल्डर लाबी इन जिलों में भारी पड़ रही है। पंचकूला में ज्ञानचंद गुप्ता ने बिल्डर लाबी को दरकिनार कर यह फैसला करवाया है।

विज्ञापन


राज्यभर में हस्ताक्षर अभियान चला रही सेक्टर्स कन्फेडरेशन
इस मामले को प्रदेश स्तर का मुद्दा बना कर हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कन्फेडरेशन के पदाधिकारी सरकार को घेरने की रणनीति बना चुके हैं। इसका बड़ा कारण इस नीति के बनने के बाद पुराने सेक्टरों में शुरु हुए चार मंजिला भवनों के निर्माण की वजह से पुराने घरों में दरारें और अन्य कारण हैं। हवा, धूप, पार्किंग तथा सीवरेज की समस्या पैदा होने का खतरा बन गया है। सेक्टर्स कन्फेडरेशन इस मुद्दे को लेकर राज्यभर में हस्ताक्षर अभियान चला रही है।
विज्ञापन


प्रतिक्रिया
पंचकूला वासियों को दी गई राहत को ढकोसला है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष की घोषणा को आंदोलन को तोडऩे का प्रयास है। सब जानते हैं कि सरकार ने एक बिल्डिंग कोड बनाया है, जिसको सिर्फ सरकार ही एक निश्चित प्रक्रिया के तहत निरस्त कर सकती है। यशवीर मलिक, प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कन्फेडरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन जिलों में दिक्कत है वहां के विधायकों को देखनाा चाहिए। पंचकूला मेेरी विधानसभा है। जो लोग मेरे पास आए थे उनका मुददा मैंने उठाया। अन्य स्थानों पर दिक्कत है तो वहां के विधायकों को चाहिए सीएम से मिलें। पंचकूला में कुछ बिल्डरों को आपत्ति थी लेकिन मैंने साफ कह दिया कि बिल्डर पंचकूला के ठेकेदार नहीं बनेंगे। ज्ञान चंद गुप्ता, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष

यह हैं हालात

हरियाणा में अधिकतर खाली पड़े प्लाटों को ब्ल्उिरों ने खरीद दिया। उस पर स्टिल्ट प्लस चार मंजिला बना दिया। अब एक फ्लोर दो से ढाई करोड़ का बेच रहे हंै। सीवरेज और अन्य वयवस्थाएं चरमरा गईं।

स्टिल्ट पार्किंग में यह किया

  • एक चपरासी का कमरा बना दिया
  • एक चौकीदार का ठिकाना जमा दिया
  • कुछ लोगों ने जनसेट रख दिए
  • कुछ लोगों ने अफिस बना लिए
  • गाडिय़ां सड़क पर खड़ी हो रहीं
  • एक भवन में चार मंजिला तो आठ गाडिय़ां सड़क पर

प्रतिक्रिया
कई लोग यह समस्या लेकर आ रहे हैं। यहां सीवरेज सिस्टम पहले से ही चरमराया है अब और परेशानी बढ़ गई है। प्लाट प्रापर्टी डीलरों ने खरीद लिए हैं। मैं मुख्यमंत्री से इस मुददे पर चर्चा करुंगा। सुधीर सिंगला, विधायक गुरुग्राम

पार्किंग की परेशानी
मेरे यहां फरीदाबाद में भी सीवरेज पर बोझ पढ़ रहा है। पर्किंग की परेशानी है। ऐसे में दिक्कत होता स्वाभाविक है। कई लोग आ रहे हैं। सीएम साहब पर शीघ्र ही यह मसला लेकर जाऊंगा। मूलचंद शर्म, परिवहन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed