{"_id":"576994144f1c1b9a60b49090","slug":"panchkula-rally-villagers-deprived-basic-amenities-panchkukla","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं रैली गांव के लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं रैली गांव के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं रैली गांव के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-12 ए के रैली में गंदगी, आवारा पशु, टूटी सड़कें, पानी का लो प्रेशर और नीचे लटकी बिजली की तारें लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। स्कूल की दीवार के साथ कूड़ेदान रखवाए गए हैं जिसके चारों तरफ गंदगी फैली रहती है। इस समस्या को लेकर दुकानदारों और सेक्टर निवासियों ने निगम से कई बार शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। यहां बारिश के पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं है। बारिश के दिनों में पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर जाता है। इसके लिए लोग स्टेट अफसर के सामने भी गुहार लगा चुके हैं। हुडा और नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
कोट्स
यहां स्ट्रे डॉग्स की समस्या भी काफी गंभीर समस्या है। रोजाना कोई न कोई इन स्ट्रे डॉग्स का शिकार होता है। निगम को डॉग्स पर शिकंजा कसना चाहिए।
गुरध्यान सिंह, सेक्टरवासी
गली के बीच में ही बिजली का खंभा लगा हुआ है। खंभे पर बिजली की तारे नीचे लटकी हुई है। इस वजह से कार को निकलने में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
नायब सिंह, सेक्टरवासी
यहां हुडा प्लाट की तरफ नगर निगम ने सड़के ऊंची बना दी हैं और गांव की सड़कें काफी डाउन हैं। इससे हुडा प्लाट से बारिश का पानी गांव में आकर जमा हो जाता है। बारिश के जलभराव से काफी परेशानी होती है।
गुरनाम सिंह, सेक्टरवासी
यहां की सड़कें जर्जर हैं। इससे वाहन चालकों को में परेशानी होती है। गांव में तीन माह पहले सड़कों का निर्माण करवाया गया था, जो अब जलभराव के कारण टूटने लगी हैं।
वीना तोमर, सेक्टरवासी