फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula PRO giving their daughters the love of father as well as mother

Fathers Day: कोरोना ने बेटियों से छीना मां का प्यार, पिता विनय वत्स ने संभाली दोहरी जिम्मेदारी

Sun, 19 Jun 2022 11:22 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 19 Jun 2022 11:22 AM IST
सार

विनय वत्स की पत्नी गरिमा की 10 मई 2021 को मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी दोनों बेटियों आराध्या और अविशा को मां का भी प्यार दिया।  

विज्ञापन
Panchkula PRO giving their daughters the love of father as well as mother
बेटियों के साथ विनय वत्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बचपन जीवन का सबसे खूबसूरत पहलू होता है। इसे और भी खूबसूरत बनाता है माता-पिता का प्यार। मगर कोरोना ने कई बच्चों के जीवन से खूबसूरती का यह रंग छीन लिया। उनमें पंचकूला के जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विनय वत्स की दो बेटियां भी शामिल हैं। कोरोना से विनय वत्स की पत्नी का निधन हो गया। उसके बाद वे अपनी बेटियों को पिता के साथ-साथ मां का भी प्यार दे रहे हैं। पिता की तरह उनकी हर छोटी जरूरत पूरी करने से लेकर मां की तरह उनका हर समय ख्याल भी रख रहे हैं। पंचकूला जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विनय वत्स अपनी नौकरी के साथ दो बेटियों की देखभाल करते हैं। वह अपने पिता होने के कर्तव्य को पूरा करने के लिए जी जान से काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


फादर्स डे के मौके पर अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी गरिमा शर्मा की 10 मई 2021 को मृत्यु हो गई। उनकी दो बेटियों आराध्या और अविशा हैं। सिर से मां का साया उठने के बाद दोनों बच्चियों को संभालने में शुरुआती दौर बड़ा कठिनाई भरा रहा। इस दौरान विनय वत्स के माता-पिता, बहन और बच्चों की नानी ने उन्हें संभाला। इसके बाद उन्होंने भी दोनों बेटियों की देखभाल शुरू की। अब वह इसे अपनी सबसे बड़ी जिम्मेदारी मानते हैं। 
विज्ञापन

बेटियों से करते हैं वीडियो कॉलिंग

विनय वत्स ने बताया कि कई बार वह सुबह जल्दी घर से निकलते हैं तो अपनी बेटियों से बात नहीं कर पाते हैं। इस पर वह अपनी दोनों बेटियों से वीडियो कॉलिंग कर बात करते हैं। दोनों बेटियों को पापा से वीडियो कॉलिंग करने के बाद बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने  बताया कि इसके लिए उनके साथ काम करने वाले स्टाफ के लोग भी उनकी मदद करते हैं। उनकी लोगों से अपील है कि बच्चों से ऊपर कोई नहीं है। बच्चों का ध्यान पिता होने के साथ मां की तरह भी रखता हूं, जिससे कि उन्हें कभी अकेलापन महसूस न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed