फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula police issued 1.52 lakh challans in 2025, taking strict action against traffic rule violations.

Panchkula News: 2025 में पंचकूला पुलिस ने काटे 1.52 लाख चालान, ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

Mon, 05 Jan 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Panchkula police issued 1.52 lakh challans in 2025, taking strict action against traffic rule violations.
चालान में 65% की बढ़ोतरी, जागरूकता और संवेदनशील पुलिसिंग से सड़क सुरक्षा पर फोकस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। वर्ष 2025 में पंचकूला पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए कड़ी कार्रवाई के साथ संवेदनशील पुलिसिंग का भी उदाहरण पेश किया। बिना हेलमेट, शराब पीकर वाहन चलाने, गलत दिशा में ड्राइविंग, टेम्पर्ड नंबर प्लेट और हुड़दंगबाजी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। वहीं जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए समझाया गया।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में कुल 1,52,455 चालान किए गए, जो वर्ष 2024 में हुए 92,021 चालानों की तुलना में करीब 65 प्रतिशत अधिक हैं। यह बढ़ोतरी सड़क सुरक्षा के प्रति पुलिस की सक्रियता और निगरानी को दर्शाती है।
विज्ञापन

एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में केवल चालान करना ही उद्देश्य नहीं था। कई स्थानों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को नि:शुल्क हेलमेट वितरित किए गए। नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को फूल देकर प्रोत्साहित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाना, शराब पीकर ड्राइविंग, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाना, गलत दिशा में वाहन चलाना, खतरनाक यू-टर्न और गलत पार्किंग जैसे उल्लंघनों पर विशेष फोकस रखा गया। बिना नंबर प्लेट या नियमों के अनुरूप नंबर प्लेट न लगे वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई और कई वाहनों को इंपाउंड किया गया।


2026 का रोडमैप
पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने कहा कि पंचकूला पुलिस चाहती है कि लोग डर से नहीं, बल्कि समझदारी से यातायात नियमों का पालन करें। वर्ष 2026 में ट्रैफिक पुलिस को आधुनिक तकनीकों से लैस किया जाएगा। शहर के ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर उन्हें सुरक्षित बनाया जाएगा। जाम, अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए अन्य विभागों के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

पंचकूला में यातायात नियम उल्लंघन : 2024 बनाम 2025

उल्लंघन
2024 में चालान
2025 में चालान
बिना ड्राइविंग लाइसेंस
1,000
2,009
बिना/एक्सपायर इंश्योरेंस
215
2,424
प्रदूषण मानक उल्लंघन
207
2,799
वाहन चलाते समय मोबाइल प्रयोग
422
544
शराब पीकर वाहन चलाना
2,276
4,501
रेड/येलो लाइट उल्लंघन
479
1,048
खतरनाक/प्रतिबंधित यू-टर्न
586
780
गलत दिशा में वाहन चलाना
6,668
9,682
बिना संकेत लेन बदलना
2,288
2,669
गलत पार्किंग
4,428
8,088
बिना हेलमेट
57,877
64,419
दोपहिया पर तीन सवारी
2,094
2,677
चालक द्वारा सीट बेल्ट न लगाना
1,075
2,626
आगे बैठे यात्री की सीट बेल्ट नहीं
642
1,485
बिना/गलत नंबर प्लेट
7,822
11,184
स्कूल बस नियम उल्लंघन
142
205
कुल चालान (अन्य सहित)
92,021
1,52,455
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed