{"_id":"6914de0af99c163fca046cf7","slug":"panchkula-police-inspected-153-school-buses-and-issued-challans-to-21-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-20326-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला पुलिस ने 153 स्कूल बसों की जांच की, 21 के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला पुलिस ने 153 स्कूल बसों की जांच की, 21 के काटे चालान
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला पुलिस ने 3 से 10 नवंबर तक सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 153 स्कूल बसों की जांच की गई। बसों में फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर, फिटनेस सर्टिफिकेट और ड्राइवर के सत्यापित दस्तावेज की समीक्षा की गई। जांच में 21 बसों में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया और मौके पर चालान काटे गए।
यह अभियान सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंदर कुमार और सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक के नेतृत्व में चलाया गया। एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्कूल बस में सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।