फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula on high alert for Navratri fair, 850 policemen deployed

Panchkula News: नवरात्र मेले को लेकर पंचकूला में हाई अलर्ट, 850 पुलिसकर्मी तैनात

Thu, 19 Mar 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Panchkula on high alert for Navratri fair, 850 policemen deployed
माता मनसा देवी सहित प्रमुख मंदिरों पर कड़ी सुरक्षा, 4 एसीपी करेंगे निगरानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नवरात्र मेले के मद्देनजर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। 19 से 27 मार्च तक चलने वाले मेले में माता मनसा देवी मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर करीब 850 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी 4 एसीपी स्तर के अधिकारी करेंगे।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने माता मनसा देवी मंदिर परिसर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, इसलिए सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में 12 नाके लगाए गए हैं, जहां वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच होगी। दूरबीन, बॉडी कैमरा और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी, जबकि सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्थायी कंट्रोल रूम बनाया गया है। ईआरवी, पीसीआर और राइडर टीमें लगातार पेट्रोलिंग करेंगी, जबकि क्राइम ब्रांच भी सक्रिय रहेगी। काली माता मंदिर कालका, माता शारदा मंदिर त्रिलोकपुर, चंडी माता मंदिर और माता समलोठा देवी मंदिर मोरनी में भी सुरक्षा कड़ी की गई है। डीसीपी ने पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं से शालीन व्यवहार रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed