{"_id":"6adfc1bc9e0809667f0eca7e","slug":"panchkula-municipal-corporation-house-meeting-to-be-held-on-october-28-45-agenda-items-to-be-discussed-panchkula-news-c-87-1-pk11015-143104-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला निगम सदन की बैठक 28 अक्टूबर को, 45 एजेंडों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला निगम सदन की बैठक 28 अक्टूबर को, 45 एजेंडों पर होगी चर्चा
विज्ञापन
पहली बैठक की प्रोसीडिंग्स पार्षदों को भेजीं, सड़कों, पार्कों और सीवरेज व्यवस्था से जुड़े प्रस्तावों पर रहेगा फोकस
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर निगम के नए सदन की दूसरी बैठक 28 अक्टूबर को होने जा रही है। इससे पहले सदन की पहली बैठक 16 जून को हुई थी, जिसमें निगम के गठन के बाद एजेंडे पास किए गए थे। पहली बैठक की प्रोसीडिंग्स सभी 20 पार्षदों को भेज दी गई हैं। वहीं, सोमवार को मेयर श्याम लाल बंसल के कार्यालय में बुलाई गई अनौपचारिक बैठक में विकास एजेंडों को लेकर अलग-अलग मत सामने आए। ऐसे में एजेंडों पर दोबारा विचार करने के लिए बैठक बुलाए जाने की संभावना है।
नगर निगम के 20 वार्डों में से 17 पर भाजपा ने जीत हासिल की है। ऐसे में 28 अक्टूबर को होने वाली सदन की बैठक में भाजपा पार्षदों की एकजुटता भी देखने को मिल सकती है। मेयर की ओर से बुलाई गई अनौपचारिक बैठक में अधिकतर पार्षद मौजूद रहे। इस दौरान वार्ड स्तर के विकास कार्यों के साथ शहर से जुड़े बड़े प्रोजेक्टों पर चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के प्रमुख विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सामने रखा।
सड़कों, पार्कों और सीवरेज व्यवस्था पर रहेगा फोकस
बैठक में अधिकांश पार्षदों ने सड़कों और गलियों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था, सामुदायिक केंद्रों के रखरखाव और पार्कों के जीर्णोद्धार को प्राथमिकता देने की बात कही। इसके अलावा सेक्टरों की टूटी सड़कों के पुनर्निर्माण, ट्यूबवेलों के रखरखाव और सीवरेज की नई पाइपलाइन डालने जैसे प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
पार्षदों का तर्क था कि वार्ड स्तर के छोटे विकास कार्य नियमित रूप से चलते रहेंगे, लेकिन शहर की सुविधाओं को बेहतर बनाने वाले बड़े प्रोजेक्टों को प्राथमिकता से सदन में रखा जाना चाहिए। इससे बजट का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी। हालांकि, सोमवार की बैठक में एजेंडों की सूची पर अंतिम सहमति नहीं बन पाई। ऐसे में मंगलवार को संभावित पुनर्विचार बैठक पर पार्षदों की नजरें टिकी हैं।
28 अक्टूबर की बैठक में प्रमुख एजेंडे
एचएसवीपी से ट्रांसफर सेक्टरों में वाटर और सीवरेज व्यवस्था मजबूत करने के लिए नई मशीनों की खरीद और कर्मचारियों की तैनाती।
सभी 20 वार्डों में सड़कों और गलियों की मरम्मत।
पार्कों का रखरखाव और जीर्णोद्धार।
सामुदायिक केंद्रों का नवीनीकरण।
सेक्टर की सड़कों पर कारपेटिंग।
ट्यूबवेल और सीवरेज लाइनों को अपग्रेड करना।
स्ट्रीट लाइट और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व्यवस्था में सुधार।
45 एजेंडों को किया जाएगा सर्कुलेट
नगर निगम आयुक्त विनय कुमार के अनुसार, सदन की बैठक 28 अक्टूबर को होगी। इसके लिए सभी पार्षदों को पिछली बैठक की प्रोसीडिंग्स भेज दी गई हैं। मंगलवार को शहर से जुड़े 45 एजेंडों को सर्कुलेट किया जाएगा। बैठक को नए बोर्ड के विकास विजन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें तय होने वाले प्रस्ताव आने वाले समय में शहर के विकास कार्यों की दिशा निर्धारित करेंगे।
कोट
नगर निगम सदन की बैठक 28 अक्टूबर को होगी। इसके लिए सभी पार्षदों को पिछली बैठक की प्रोसीडिंग्स भेज दी गई हैं। कल शहर से जुड़े 45 एजेंडों को सर्कुलेट किया जाएगा।
- विनय कुमार, निगम आयुक्त, पंचकूला