{"_id":"57d06b114f1c1b3639318673","slug":"panchkula-married-suicide-frustrations-civil-conflict-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":" गृह क्लेश से तंग आकर विवाहिता ने सुसाइड किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह क्लेश से तंग आकर विवाहिता ने सुसाइड किया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
डांस फ्लोर पर कहासुनी से था क्षुब्ध
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह क्लेश से तंग आकर मंगलवार रात विवाहिता विद्या देवी (29) ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने इस मामले में महिला के परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस सास और देव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना मोरनी खंड की राजीटिकरी पंचायत के हथिया गांव की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी अनुसार विद्या देवी ने फंदा घर के पास खेतों में लगे पेड़ पर लगाया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर ससुराल के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विद्या देवी के पिता प्यारा सिंह व भाई ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि लड़की से हेमंत अकसर मारपीट करता था, जिससे वह काफी परेशान थी। पुलिस ने पति हेमंत, ससुर हेमराज, सास चंपा तथा देवर देश राज के खिलाफ विद्या देवी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ चंडीमंदिर हरभजन सिंह ने बताया कि लड़की के पिता व भाई के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा।