फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, Married, suicide, frustrations, civil conflict, panchkula

गृह क्लेश से तंग आकर विवाहिता ने सुसाइड किया

Thu, 08 Sep 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
 panchkula, Married, suicide, frustrations, civil conflict, panchkula
डांस फ्लोर पर कहासुनी से था क्षुब्ध - फोटो : demo pic
गृह क्लेश से तंग आकर मंगलवार रात विवाहिता विद्या देवी (29) ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने इस मामले में महिला के परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस सास और देव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना मोरनी खंड की राजीटिकरी पंचायत के हथिया गांव की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार विद्या देवी ने फंदा घर के पास खेतों में लगे पेड़ पर लगाया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर ससुराल के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विद्या देवी के पिता प्यारा सिंह व भाई ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि लड़की से हेमंत अकसर मारपीट करता था, जिससे वह काफी परेशान थी। पुलिस ने पति हेमंत, ससुर हेमराज, सास चंपा तथा देवर देश राज के खिलाफ विद्या देवी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ चंडीमंदिर हरभजन सिंह ने बताया कि लड़की के पिता व भाई के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed