{"_id":"66aeb701eb1e2a32d008c244","slug":"panchkula-girls-become-overall-champion-in-boxing-panchkula-news-c-87-1-pan1001-114530-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बॉक्सिंग में पंचकूला की लड़कियां बनीं ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बॉक्सिंग में पंचकूला की लड़कियां बनीं ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शनिवार को खेल महाकुंभ का समापन हो गया। इसमें बॉक्सिंग इवेंट में पंचकूला की लड़कियों ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रदेश के कई जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर दमखम दिखाया।
बॉक्सिंग लड़कियों के मुकाबले में पंचकूला ने पहला, कैथल ने दूसरा व हिसार ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कों के बॉक्सिंग इवेंट में कैथल पहले, भिवानी दूसरे व पंचकूला के खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, बास्केटबॉल में रोहतक ने पहला, गुरुग्राम ने दूसरा व पंचकूला ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में सोनीपत पहले, पानीपत दूसरे व जींद तीसरे स्थान पर रहा।
60 किलो भार वर्ग में पंचकूला की सपना ने मारी बाजी :
तीन दिवसीय बॉक्सिंग खेल के फाइनल मुकाबले में 60 किलो भार वर्ग में पंचकूला की सपना पहले, रेवाड़ी की रेखा दूसरे, फतेहाबाद की पूजा और हिसार की शीखा तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, 63 किलो भार वर्ग में पंचकूला की अंशुल ने पहला, कैथल की तनू संधू ने दूसरा व हिसार की दिनेश और सोनीपत की स्मिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। 66 किलो भार वर्ग में पंचकूला की निधि ढुल ने पहला, करनाल की निकिता डांगी ने दूसरा व अंबाला की हरनूर कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। कोच बीरेंद्र डांगी और जयबीर सिंह जागलान ने खिलाड़ियों को बधाई दी।